RBSE 10th Result 2026: 23 मार्च को जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें पिछले वर्षों के रुझान
RBSE Class 10th Result 2026 Date Time: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी हो सकता है। इस साल 10वीं परीक्षा फरवरी में हुई थी। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, कॉपियों की जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE Class 10 Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है। 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2026 तक घोषित किया जा सकता है। इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, कॉपियों की जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने की सुविधा मिलेगी।
परीक्षा में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक और कुल मिलाकर 33% अंक हासिल करना जरूरी है। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं में हर साल बड़ी संख्या में छात्र शामिल होते हैं और पास प्रतिशत भी अच्छा रहता है। खासतौर पर लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
वर्षवार परीक्षार्थी और परिणाम (कक्षा 10)
| वर्ष | कुल परीक्षार्थी | कुल उत्तीर्ण |
|---|---|---|
| 2024 | 10,39,895 | 9,67,392 |
| 2023 | 10,41,373 | 9,42,360 |
| 2022 | 10,36,626 | 8,77,849 |
| 2021 | 11,52,201 | 9,29,045 |
| 2019 | 10,98,132 | 8,76,848 |
| 2018 | 10,58,018 | 8,44,909 |
परीक्षा तिथि और परिणाम घोषित होने की जानकारी
| वर्ष | परीक्षा तिथि | परिणाम जारी तिथि व समय |
|---|---|---|
| 2025 | 6 मार्च से 4 अप्रैल | 28 मई, शाम 4:30 बजे |
| 2024 | 12 फरवरी से 28 फरवरी | 29 मई, शाम 5 बजे |
| 2023 | 16 मार्च से 13 अप्रैल | 2 जून, दोपहर 1 बजे |
| 2022 | 31 मार्च से 26 अप्रैल | 13 जून, दोपहर 3 बजे |
| 2021 | परीक्षा रद्द (कोविड-19) | 30 जुलाई, शाम 4 बजे |
| 2020 | 14 मार्च से 26 मार्च | 28 जुलाई, शाम 4 बजे |
| 2019 | 14 मार्च से 27 मार्च | 3 जून, शाम 4 बजे |
| 2018 | 15 मार्च से 27 मार्च | 11 जून, दोपहर 3:15 बजे |
पास प्रतिशत का विश्लेषण
| वर्ष | कुल पास प्रतिशत | लड़कियों का प्रतिशत | लड़कों का प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 2025 | 93.6% | 94.08% | 93.16% |
| 2024 | 93.03% | 93.46% | 92.64% |
| 2023 | 90.49% | 91.30% | 89.78% |
| 2022 | 82.89% | 84.38% | 81.62% |
| 2021 | 99.56% | 99.62% | 99.51% |
| 2020 | 80.63% | 81.41% | 78.99% |
| 2019 | 79.90% | 80.35% | 79.45% |
| 2018 | 79.86% | 79.95% | 79.79% |
कमेंट
कमेंट X