RBSE 8th Results 2024: राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RBSE 8th Results 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 8वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नही की है। जारी होने के बाद; कैसे करें रिजल्ट चेक, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 8th Results 2024: एक तरफ राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र तो दूसरी तरफ राजस्थान बोर्ड 8वीं के छात्रों को अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 8वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नही की है।
आरबीएसई द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया था। कक्षा 8वीं की परीक्षा के लिए 12 लाख 64 हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, हालांकि परीक्षा 12 लाख 52 हजार छात्रों ने ही दी।
अब इन छात्रों को अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने स्कोर चेक कर पाएंगे। आपको बता गें की छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, कक्षा जैसे क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा।
RBSE 8th Results 2024: स्कोरकार्ड पर इन विवरणों को करें चेक
- व्यक्तिगत विवरण
- वर्तनी
- कुल और प्रतिशत गणना
- उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण स्थिति
- दिए गए ग्रेड प्राप्त अंकों के अनुरूप होने चाहिए
RBSE 8th Results 2024: जारी होने के बाद, कैसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- उसके बाद होमपेज पर RBSE 8th Board Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, क्लास और कैप्चा दर्ज करें।
- रिजल्ट छात्र की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब स्टूडेंट अपने रिजल्ट की जांच करें।
- अंत में स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X