{"_id":"66582072681ae13f5e0bf4b6","slug":"rbse-5th-8th-results-2024-releasing-today-at-3-pm-direct-link-here-to-download-2024-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBSE 5th, 8th Results 2024: आज दोपहर तीन बजे जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के नतीजे; ऐसे कर पाएंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE 5th, 8th Results 2024: आज दोपहर तीन बजे जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के नतीजे; ऐसे कर पाएंगे चेक
Thu, 30 May 2024 12:15 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 30 May 2024 12:15 PM IST
सार
RBSE 5th, 8th Results 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर तीन बजे कक्षा 5वीं, 8वीं के नतीजे घोषित करने वाला है। रिजल्ट की घोषणा में थोड़ा ही समय बाकी है। छात्र रिजल्ट लॉगिन विंडो पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन
RBSE 5th, 8th Results 2024
- फोटो : Amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 5th, 8th Results 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 30 मई, 2024 को कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों कक्षाओं के नतीजे आज दोपहर तीन बजे घोषित कर दिए जाएंगे। जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट (rajresults.nic.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्र रिजल्ट लॉगिन विंडो पर रोल नंबर डालकर अपना बोर्ड रिजल्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से 04 मई, 2024 तक आयोजित की गई थी। जबकि, कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 मार्च से 04 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 8वीं की परीक्षा के लिए 12 लाख 64 हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, हालांकि परीक्षा 12 लाख 52 हजार छात्रों ने ही दी।
विज्ञापन
छात्र परिणाम की घोषणा के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से मूल परिणाम मार्कशीट 2024 प्राप्त कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। आपको बता गें की छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, कक्षा जैसे क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
RBSE 5th, 8th Results 2024: स्कोरकार्ड पर इन विवरणों को करें चेक
- व्यक्तिगत विवरण
- वर्तनी
- कुल और प्रतिशत गणना
- उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण स्थिति
- दिए गए ग्रेड प्राप्त अंकों के अनुरूप होने चाहिए
RBSE 5th, 8th Results 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर RBSE 5th, 8th Board Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, क्लास और कैप्चा दर्ज करें।
- रिजल्ट छात्र की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब स्टूडेंट अपने रिजल्ट की जांच करें।
- अंत में स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X