RBSE 5th, 8th Result 2024: जल्द जारी होंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं के नतीजे, इस लिंक से कर सकेंगे चेक
RBSE 5th, 8th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक बोर्ड बहुत जल्द ही राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर करीब 25 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 5th, 8th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान मई में ही परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा निदेशक द्वारा की जाएगी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्रों के अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rajshaladarpan.nic.in. के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में 14 लाख के आसपास बच्चे शामिल हुए। वहीं राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 वीं परीक्षा के लिए करीब 14.77 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर रखें तैयार
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम चेक करने के लिए बच्चों के अभिभावकों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर को तैयार रखें।
इस दिन हुई परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल से 04 मई तक किया गया था। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 मार्च से 04 अप्रैल, 2024 तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा में लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे।
- सबसे पहले अभिभावक राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rajshaladarpan.nic.in. पर जाएं।
- इसके बाद कक्षा 5वीं/ 8वीं रिजल्ट 2024 की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अंत में रिजल्ट डाउनलोड कर लें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X