{"_id":"69cb589eda32b944d80e6831","slug":"rbse-12th-result-analysis-science-and-arts-steady-commerce-success-rate-falls-93-64-in-2026-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBSE 12th Result 2026: 12वीं के पास प्रतिशत में दिखी गिरावट, जानें पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE 12th Result 2026: 12वीं के पास प्रतिशत में दिखी गिरावट, जानें पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट
Tue, 31 Mar 2026 10:46 AM IST
Jagriti
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:46 AM IST
सार
BSER 12th Arts Science Commerce Results: राजस्थान बोर्ड ने इस वर्ष 12वीं के तीनों संकायों के नतीजे जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वर्ष 2025 की तुलना में 2026 का परिणाम थोड़ा कम रहा है। विशेष रूप से कॉमर्स (वाणिज्य) संकाय के नतीजों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें...
विज्ञापन
RBSE 12th Result 2026
- फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज सुबह 10:00 बजे उदयपुर से ऑनलाइन बटन दबाकर कक्षा 12वीं के तीनों संकायों आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए हैं।
बोर्ड ने इस साल महज 20 दिनों के रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
बोर्ड ने इस साल महज 20 दिनों के रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
टेबल के माध्यम से समझें पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट
| संकाय | वर्ष 2025 | वर्ष 2026 | बदलाव |
| विज्ञान (Science) | 98.43% | 97.52% | 0.91% की कमी |
| वाणिज्य (Commerce) | 99.07% | 93.64% | 5.43% की बड़ी कमी |
| कला (Arts) | 97.78% | 97.54% | 0.24% की मामूली कमी |
- विज्ञान (Science): पिछले वर्ष के 98.43% के मुकाबले इस साल परिणाम 97.52% रहा। इसमें 0.91% की गिरावट आई है।
- वाणिज्य (Commerce): इस संकाय में सबसे चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 2025 में जहां 99.07% छात्र पास हुए थे, वहीं 2026 में यह आंकड़ा गिरकर 93.64% पर आ गया है। यह 5.43% की एक बड़ी कमी को दर्शाता है।
- कला (Arts): आर्ट्स संकाय में स्थिरता बनी हुई है। 2025 में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.78% था, जो इस साल 97.54% रहा। यहां केवल 0.24% की ही थोड़ी कमी देखी गई है।
कमेंट
कमेंट X