RBSE 12th Result 2022 Arts (OUT): राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट, जानें कितने छात्रों ने पाई सफलता
RBSE 12th Result 2022 Arts (OUT): परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं आप कैसे अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 12th Arts Result: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12वीं के कला संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आज सोमवार 6 जून, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए। जिन छात्रों ने 12वीं कक्षा के कला संकाय की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं आप कैसे अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 12th Arts Result: क्या रहा सफलता प्रतिशत
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस साल 12वीं के आर्ट्स संकाय में कुल 96.33 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा। रेगुलर स्टूडेंट्स में 96.59 फीसदी पास हुए। लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। साल 2021 में 12वीं आर्टस का रिजल्ट 99.19 प्रतिशत रहा। वहीं, साल 2020 में 90.17 प्रतिशत, 2019 में 88 प्रतिशत रहा था।
RBSE 12th Arts Result: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। बता दें कि कला संकाय की परीक्षा में कुल 6 लाख 40 हजार 239 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 6 लाख 16 हजार 745 छात्र सफल हुए हैं।
RBSE 12th Arts Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर जाएं।
- फिर, होम पेज पर, कक्षा 12वीं बोर्ड के कला संकाय के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अगले चरण में, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब रिजल्ट देखने के लिए अपनी डिटेल्स को क्रॉस-चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट लेकर रख लें।
कमेंट
कमेंट X