RBSE 10th Result 2024: 10वीं में पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक, इससे कम रहे तो जानिए फिर क्या होगा
RBSE 10th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे आज घोषित कर दिए हैं। पास होने के लिए विद्यार्थियों को 33% अंक हासिल करने होंगे। नतीजों की घोषणा आज शाम 05 बजे की गई है। रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBSE 10th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे आज घोषित कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा की गई है। छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com के माध्यम से अपने अंक देख सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी। कुल 9,67,392 छात्र इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।
पास होने के लिए चाहिए 33 फीसदी अंक
बीएसईआर अजमेर द्वारा आज शाम 5 बजे 10वीं के नतीजों की घोषणा की गई है। परीक्षा पास करने के लिए किसी भी छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे।
यदि कोई छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं में कम से कम दो सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत मार्क्स नहीं ला पाता है तो उसे सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होना पड़ेगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट की श्रेणी में आएंगे। सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल भी आज ही जारी किया जाएगा।
जो छात्र आरबीएसई 10वीं के परिणाम से असंतुष्ट होंगे, उनके पास उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा या पुन: सत्यापन कराने का विकल्प भी रहेगा। छात्र परिणाम की जांच के लिए आवेदन करने का भी अनुरोध कर सकते हैं।
आरबीएसई 10वीं मूल्यांकन के लिए शुल्क परिणाम के 7 दिनों के भीतर प्रति विषय 300 रुपये और अगले तीन दिनों के भीतर 600 रुपये प्रति विषय है। अपने परिणामों की जांच या सत्यापन के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को अपना आईडी प्रमाण अपलोड करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाएं।
- फिर होमपेज पर राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब आरबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम की जांच करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यहीं पर आपको मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प दिखेगा।
- इसपर क्लिक करें।
- परिणाम की कॉपी आपके फोन/कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाएगी।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसे सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X