RBSE 10th Topper: राजस्थान बोर्ड 10वीं में निधि ने लहराया परचम, हासिल किए 99.67% अंक; शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं में इस बार 93.03% विद्यार्थी पास हुए। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में निधि जैन ने सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।
विस्तार
RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार आज समाप्त हुआ। आरबीएसई ने आज 10वीं के नतीजे जारी कर दिए है। इस वर्ष हाईस्कूल में 93.03 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल के छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस वर्ष 10वीं की परीक्षा कुल 9,67,392 विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है। वहीं, दूसरी ओर 10वीं में सबसे अधिक अंक भी एक लड़की ने ही हासिल किए हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में निधि जैन ने सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। इसके बाद, करौली की खुशबु गुर्जर ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। लिस्ट में अगला नाम 97.67% प्राप्तांकों के साथ मानसी का जुड़ जाता है। वहीं, ध्रुव सिंह शेखावत ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल किए।
निधि जैन - 99.67%
मानसी - 97.67%
खुशबु गुर्जर - 97%
ध्रुव सिंह शेखावत - 96.83%
निधि ने हासिल किए 99.67 प्रतिशत अंक
10वीं मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका निधि जैन को शिक्षा मंत्री ने भी बधाई दी है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका निधि जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलोद, बूंदी में पढ़ने वाली बालिका निधि ने 600 में से 598 अंक प्राप्त कर 99.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
शिक्षा मंत्री ने दी निधि को बधाई
शिक्षा ने दूरभाष पर निधि जैन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रा के परिजनों से बात करते हुए कहा कि आपकी बालिका बहुत होनहार है, इसे खूब पढ़ना है। ये आप का नाम राशन करेगी।
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने सभी सफल छात्रों को भी बधाई देते हुए कहा कि मैं इस परीक्षा मे उत्तीर्ण हुए सभी बालक बालिकाओं को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
इस वर्ष ऐसा रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 545653 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। 349873 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं, वहीं 71422 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल की है। 444 विद्यार्थियों को पास की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही 27,797 विद्यार्थियों को स्पलीमेंट्री मिली है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट (How to Download RBSE 10th Result 2024?)
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाएं।
- फिर होमपेज पर राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब आरबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम की जांच करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यहीं पर आपको मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प दिखेगा।
- इसपर क्लिक करें।
- परिणाम की कॉपी आपके फोन/कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाएगी।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसे सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X