क्यूएस एशिया रैंकिंग 2020: भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग गिरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट से विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में जगह बनाने की तैयारी को झटका लगा है। क्यूएस एशिया रैंकिंग 2020 में तमाम आईआईटी सहित बीएचयू, आईआईएससी बंगलूरू, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।
लंदन में बुधवार रात जारी सूची में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर को पहला और नंनयग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को दूसरा स्थान मिला है।
क्यूएस के शोध निदेशक बेन सोटर के मुताबिक, 96 भारतीय शिक्षण संस्थानों को रैंकिंग में जगह मिली है। अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आईआईटी मुंबई 33वीं रैंकिंग से 34वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय 2019 के मुकाबले पांच पायदान नीचे फिसल गया है।
जानिए शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग
| शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग | ||
| नाम | 2019 | 2020 |
| आईआईटी बॉम्बे | 33 | 34 |
| आईआईटी दिल्ली | 40 | 43 |
| आईआईटी मद्रास | 48 | 50 |
| आईआईएससी बंगलूरू | 50 | 51 |
| आईआईटी खड़गपुर | 53 | 56 |
| आईआईटी कानपुर | 61 | 65 |
| दिल्ली विश्वविद्यालय | 62 | 67 |
| आईआईटी रुड़की | 86 | 90 |
| आईआईटी गुवाहाटी | 107 | 112 |
| हैदराबाद विश्वविद्यालय | 106 | 114 |
| जादवपुर विश्वविद्यालय | 137 | 136 |
| कलकत्ता विश्वविद्यालय | 134 | 139 |
| यूडीसीटी मुंबई | 167 | 152 |
| अन्ना यूनिवर्सिटी | 169 | 169 |
| बीआईटी एंड सांइसेज | 180 | 175 |
| बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी | 156 | 177 |
| बॉम्बे यूनिवर्सिटी | 187 | 177 |
| आईआईटी इंदौर | 241 | 188 |
| सावित्रीबाई भूले पुणे यूनिवर्सिटी | 237 | 191 |
| जामिया मिल्लिया इस्लामिया | 177 | 192 |
क्यूएस ने पहली बार भारतीय संस्थानों की गिरती रैंकिंग पर उठाया सवाल
एशिया में चीन के मुकाबले भारतीय शिक्षण संस्थान पिछड़ रहे हैं। पांच साल पहले चीन का एक संस्थान रैंकिंग में शामिल था और एशिया रैंकिंग 2020 में टॉप दस में चार संस्थान शामिल हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों को रैंकिंग देने वाली क्यूएस ने पहली बार भारतीय संस्थानों की गिरती रैंकिंग पर सवाल उठाया है।
क्यूएस के रिसर्च डायरेक्टर बेन सोटर के मुताबिक, क्यूएस की एशिया रैंकिंग 2020 में कई दिग्गज भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आयी है। अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आईआईटी मुंबई के प्रदर्शन में भी एक पायदान की गिरावट है। भारत के टॉप सौ में आठ संस्थान है। जबकि चीन के टॉप दस में चार संस्थान है।