फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ranchi boy battles cancer to secure 95% in CBSE Class 12 result 2017

कैंसर भी नहीं रोक सका तुषार की राह, हासिल किए 95% अंक

Mon, 29 May 2017 07:53 AM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट Updated Mon, 29 May 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
Ranchi boy battles cancer to secure 95% in CBSE Class 12 result 2017

कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। इसे चरितार्थ किया है रांची के होनहार तुषार ऋषि ने। उसकी राह कैंसर भी नहीं रोक सकी। उसने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।

विज्ञापन


तुषार ने इतने अच्छे मार्क्स तब अर्जित किए हैं जब उन्हें हर तीन महीने पर इलाज के लिए एम्स दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान कोई अतिरिक्त कोचिंग भी नहीं ली। उन्हें अंग्रेजी व फिजिक्स में 95, मैथ में 93, कम्प्यूर में 89 और फाइन आर्ट्स में पूरे 100 नंबर मिले हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के इस छात्र ने बताया कि वह इलाज के बाद से काफी राहत महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


2014 में चला कैंसर का पता
तुषार ने बताया कि 2014 में उसके बाएं घुटने में कैंसर का पता चला। इसके चलते वह उस साल 10वीं की परीक्षा नहीं दे सका। पूरे 11 महीने तक कीमोथेरेपी के दौर से गुजरना पड़ा। इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी। 2015 में तुषार ने 10वीं की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुषार का अगला लक्ष्य दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी या इकोनॉमिक्स से स्नातक करना है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया, जिन्होंने कठिन समय में उसके उत्साह को बनाए रखा। मां रितु अग्रवाल बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी में प्रोफेसर हैं, जबकि पिता शशि भूषण झारखंड कृषि विभाग में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed