{"_id":"676a52965710b586c00567e9","slug":"rajasthan-rsmssb-sstenographer-personal-assistant-grade-ii-recruitment-result-declared-check-link-here-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RSMSSB Stenographer Result: राजस्थान स्टेनोग्राफर\/पर्सनल असिस्टेंट भर्ती का रिजल्ट घोषित; तुरंत करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RSMSSB Stenographer Result: राजस्थान स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट भर्ती का रिजल्ट घोषित; तुरंत करें डाउनलोड
Tue, 24 Dec 2024 11:51 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 24 Dec 2024 11:51 AM IST
सार
Rajasthan RSMSSB Stenographer Result 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
RSMSSB Stenographer Result 2024
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan RSMSSB Stenographer Result 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए है। जो उम्मीदवारों भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (sso.rajasthan.gov.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य में 474 स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II पदों को भरना है।
विज्ञापन
इस दिन हुई थी परीक्षा
RSMSSB स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड- II परीक्षा 05 अक्तूबर, 2024 को आयोजित हुई थी। स्टेनोग्राफर पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
राजस्थान स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2024 के बाद क्या होगा?
राजस्थान स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है, अब उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट देना होगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और अलग-अलग भाषाओं (जैसे हिंदी और अंग्रेजी) में हो सकती है। इसके बाद स्किल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस सूची में उम्मीदवारों को उनकी रैंकिंग और पोस्टिंग स्थान की जानकारी दी जाएगी।ऐसे डाउनलोड करें आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- अब "RSMSSB Stenographer Result 2024" लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- नया पृष्ठ में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा। अब आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट भी ले सकते हैं।