Rajasthan PTET 2026: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू; 14 जून को होगी परीक्षा
Rajasthan PTET 2026: वर्द्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान पीटीईटी 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। दो वर्षीय बीएड में प्रवेश हेतु 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। परीक्षा 14 जून 2026 को होनी निर्धारित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan PTET 2026: वर्द्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी 2026) की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। राजस्थान में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पीटीईटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 20 फरवरी, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मार्च, 2026
- संभावित परीक्षा माह: 14 जून 2026
- प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: अभी घोषित नहीं
ध्यान रहे कि 20 मार्च 2026 के बाद विलंबित या अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पात्रता मानदंड (दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम)
- न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अंकों में छूट प्रदान की जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार चार वर्षीय एकीकृत बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम बंद कर दिए गए हैं और उनमें प्रवेश फिलहाल स्थगित है।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र के माध्यम से किया जा सकता है।
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ...
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण विकल्प चुनें।
- आवश्यक मूल जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।
- पंजीकृत विवरण से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
- निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से 500 रुपये शुल्क जमा करें।
- सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचकर आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के लिए आवेदन की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
परीक्षा की अंतिम तिथि और प्रवेश पत्र जारी होने से संबंधित सूचना शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
कमेंट
कमेंट X