Rajasthan PTET 2025: राजस्थान पीटीईटी के लिए पंजीकरण शुरू, वीएमओयू को मिली जिम्मेदारी; जानें कौन सकता है आवेदन
Rajasthan PTET 2025: राजस्थान में बीएड और चार वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2025-26 परीक्षा की जिम्मेदारी इस बार भी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा को सौंपी गई है।
विस्तार
Rajasthan PTET 2025: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 के लिए पंजीकरण आज यानी 5 मार्च से शुरू हो गया है। यह परीक्षा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित की जाती है। पीटीईटी परीक्षा, राजस्थान के शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय और चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होती है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2025 है, जबकि परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।
वीएमओयू को मिली परीक्षा की जिम्मेदारी
राजस्थान में बीएड और चार वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025-26 परीक्षा की जिम्मेदारी इस बार भी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा को सौंपी गई है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर बीएड और चार वर्षीय बीए-बीएड, बीएससी-बीएड कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा के संचालन की अनुमति दे दी है।
Rajasthan PTET 2025: पात्रता मानदंड
शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए: उम्मीदवारों को स्नातक में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए। राजस्थान के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (SC, ST, OBC, MBC, दिव्यांग, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं) के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।
- चार वर्षीय एकीकृत BA B.Ed / B.Sc B.Ed कोर्स के लिए: उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पास होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक हों। राजस्थान के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
राजस्थान पीटीईटी 2025 के आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित है। जबकि न्यूनतम आयु 17 वर्ष है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 तक की जाएगी।
Rajasthan PTET 2025: आवेदन कैसे करें?
आवेदक नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं:
- सबसे पहले पीटीईटी 2025 पोर्टल www.ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
- अब नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी बुनियादी जानकारी का उपयोग करके एक खाता बनाएं।
- इसके बाद व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण सही तरीके से भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति अपलोड करें।
- डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र सेवाओं के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी विवरणों की समीक्षा करें और आवेदन सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ को सेव और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X