{"_id":"6768fc9a3d2a3411b80a0c98","slug":"rajasthan-neet-pg-round-2-counselling-schedule-released-fill-choices-till-december-27-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan NEET PG 2024: राजस्थान नीट पीजी राउंड-2 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी; 27 दिसंबर तक भरें विकल्प","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Rajasthan NEET PG 2024: राजस्थान नीट पीजी राउंड-2 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी; 27 दिसंबर तक भरें विकल्प
Mon, 23 Dec 2024 11:31 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:31 AM IST
सार
Rajasthan NEET PG 2024: नीट पीजी मेडिकल और डेंटल एडमिशन बोर्ड ने राजस्थान नीट पीजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 दिसंबर तक अपने विकल्प भर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2024, नीट पीजी काउंसलिंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan NEET PG 2024: नीट पीजी मेडिकल एवं डेंटल एडमिशन बोर्ड के चेयरमैन कार्यालय ने राजस्थान नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पोस्टग्रेजुएट (Rajasthan NEET PG) 2024 राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (rajpgneet2024.org) पर जाकर राजस्थान नीट पीजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
27 दिसंबर तक भरें विकल्प
शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी 27 दिसंबर 2024 तक राजस्थान नीट पीजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए विकल्प भर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राउंड 2 काउंसलिंग के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। राजस्थान पीजी मेडिकल एडमिशन के लिए नीट पीजी कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 50वां पर्सेंटाइल है और एससी, एसटी, ओबीसी के लिए 40वां पर्सेंटाइल है।
विज्ञापन
Rajasthan NEET PG: काउंसलिंग फीस
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सभी नए उम्मीदवारों को 4000/- रुपये (राजस्थान राज्य के मूल निवासी एससी, एसटी, एसटी-एसटीए श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3000/- रुपये) का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क के अतिरिक्त ट्रांजैक्शन शुल्क जमा करना आवश्यक है।
विज्ञापन
Rajasthan NEET PG 2024 Counselling: विकल्प भरने के बाद क्या करें
उम्मीदवारों के द्वारा विकल्प भरने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद नीट पीजी के अंक, पात्रता मानदंड, सीट मैट्रिक्स और अन्य कारकों के आधार पर अधिकारी अभ्यर्थियों को मेडिकल सीटें आवंटित करते हैं। चयनित उम्मीदवारों और आवंटित संस्थानों के विवरण का उल्लेख करते हुए राजस्थान नीट पीजी 2024 की सीट आवंटन सूची जारी की जाती है। राजस्थान PG मेडिकल प्रवेश के सीट आवंटन में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।Rajasthan NEET PG 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार राजस्थान PG मेडिकल रिपोर्टिंग के समय आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे देख सकते हैं।- राजस्थान PG मेडिकल सीट आवंटन पत्र
- नीट ऑइजी स्कोर कार्ड
- राजस्थान पीजी 2024 मेडिकल आवेदन पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- 10 + 2 मार्कशीट
- इंटर्नशिप प्रमाण पत्र
- फोटो आईडी कार्ड
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- EWS प्रमाण पत्र
कमेंट
कमेंट X