Rajasthan JET 2024: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, दो जून को होनी है परीक्षा
Rajasthan JET Admit Card 2024: कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 02 जून को आयोजित होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan JET Admit Card 2024: कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान ने एडमिट कार्ड के साथ-साथ प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट भी आधिकारिक वेबसाइट (jetauj2024.com.) पर उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध करा दिए गए हैं।
राजस्थान जेईटी 2024 परीक्षा कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक कृषि और संबंद्ध विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
"हालांकि, एडमिट कार्ड जारी करने का मतलब जरूरी नहीं है कि पात्रता स्वीकार कर ली गई है। पात्रता आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय सत्यापित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक जेईटी एडमिट कार्ड 2024 को अपने पास रखना चाहिए।
इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
प्रवेश परीक्षा के माध्यम से निम्नलिखित कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा:
- बीएससी (ऑनर्स) कृषि
- बीएससी (ऑनर्स) बागवानी
- बीएससी (ऑनर्स) वानिकी
- बीएससी (ऑनर्स) खाद्य पोषण और आहार विज्ञान
- बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान
- बीएफएससी मत्स्य विज्ञान
- बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी
- बीटेक फूड टेक्नोलॉजी
02 जून को होगी परीक्षा
राजस्थान जेईटी परीक्षा 02 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक चयनित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 से 10.30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। राजस्थान जेईटी प्रश्न पत्र एक टेस्ट बुकलेट के रूप में होगा जिसमें पांच विषय होंगे - कृषि, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी। प्रत्येक विषय में 40 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।
कमेंट
कमेंट X