Free Coaching: राजस्थान सरकार ने फ्री कोचिंग योजना में किया संशोधन, अब तीस हजार छात्र ले सकेंगे लाभ
Rajasthan Free Coaching: राजस्थान सरकार ने प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए फ्री कोचिंग देने की योजना शुरू की थी। इसका नाम मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना है। सरकार ने अब इस योजना में एक संशोधन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Free Anuprati Coaching Scheme: राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत राज्य में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। मंगलवार को राज्य सरकार ने इस योजना में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया है।
अब 30,000 छात्रों को मिलेगा लाभ
राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में संशोधन किया जा रहा है। अब इस योजना का लाभ 30,000 छात्रों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की शुरुआत के समय इसमें 10000 छात्रों को लाभ देने का प्रावधान था। इसके बाद, इसे बढ़ाकर 15,000 कर दिया गया और अब इस योजना के माध्यम से 30,000 छात्रों को फ्री कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।
राजस्थान अनुप्रति कोचिंग के बारे में, What Rajasthan Anuprati Free Coaching?
राजस्थान में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की तरफ से एक योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को फ्री में कोचिंग की सुविधा दी जाती है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना है। इसके तहत भारतीय सिविल सेवा, राजस्थान सिविल सेवा, आईआईटी, आईआईएम, सीपीएमटी और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसमें आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in. पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
कैसे होगा चयन?
राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि इसमें सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के अनुसार छात्रों का चयन होगा। फ्री कोचिंग के लिए छात्रों का चयन योग्यता, जिला और परीक्षा श्रेणी के आधार पर किया जाएगा।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को फ्री में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद, विभाग द्वारा समय-समय पर योग्यता के आधार पर कोचिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इसका विस्तार किया जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X