फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024 out at result.predeledraj2024.in; Check toppers list here

Rajasthan BSTC Result: राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा के नतीजे घोषित; जोधपुर के छगनलाल प्रजापति ने किया टॉप

Wed, 17 Jul 2024 02:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 02:08 PM IST
सार

Rajasthan BSTC Result 2024: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने बहुप्रतीक्षित राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे विश्वविद्यालय के रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024 out at result.predeledraj2024.in; Check toppers list here
इस वर्ष राजस्थान बीएसटीसी जोधपुर के छगनलाल प्रजापति ने टॉप किया है। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने आज, 17 जुलाई को राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। राज्य के डीएलएड कॉलेजों में संचालित होने वाले डीएलएड (सामान्य/संस्कृत) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे वीएमओयू की आधिकारिक वेबसाइट result.predeledraj2024.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

6.5 लाख उम्मीदवार थे पंजीकृत

राजस्थान डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजों की औपचारिक घोषणा राजस्थान के स्कूल शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर द्वारा की गई। जारी नतीजों के अनुसार, इस बार की परीक्षा के लिए करीब 6.5 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था।

राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून, 2024 को किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के लिए अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां 7 जुलाई को जारी की गई थीं। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया गया था। आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही रिजल्ट की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan BSTC Toppers 2024: छगनलाल प्रजापति ने किया टॉप

इस वर्ष राजस्थान बीएसटीसी जोधपुर के छगनलाल प्रजापति ने टॉप (Rajasthan Pre DElEd Toppers 2024) किया है। छगनलाल ने कुल 600 अंकों में से 558 अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन

How to Check Rajsthan BSTC Result: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

ऐसे में जो उम्मीदवार राजस्थान डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • VMOU द्वारा लॉन्च किए गए रिजल्ट पोर्टल result.predeledraj2024.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर परिणाम देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, नए पेज पर उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed