Rajasthan BSTC: राजस्थान में डीएलएड प्रवेश के लिए आज आएगी पहली आवंटन सूची, नोट करें जरूरी दस्तावेजों के नाम
Rajasthan DElEd Admission: राजस्थान में डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहली आवंटन सूची आज प्रकाशित की जानी है। काउसलिंग में शामिल होने के लिए 23 जून तक पंजीकरण करने का अवसर दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan BSTC Seat Allotment Result: राजस्थान में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2025-26 के लिए चल रही काउंसलिंग के तहत वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से पहली अलॉटमेंट लिस्ट आज, 26 जून 2025 को जारी की जाएगी।
प्री डीएलएड परीक्षा के नतीजे आने के बाद काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 जून तक पूरी कर ली गई। अभ्यर्थियों ने तय समयसीमा के भीतर अपने पसंदीदा कॉलेजों का चयन किया। कॉलेज अलॉटमेंट की तैयारी भी पूरी हो चुकी है और पहला चरण समाप्त होने के करीब है। आज इस राउंड का सीट आवंटन परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
13555 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना अनिवार्य
पहले चरण में जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 13,555 रुपये का शुल्क निर्धारित समय में ऑनलाइन माध्यमों - ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के ज़रिए जमा करना होगा। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2025 रखी गई है।
इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 27 जून से 3 जुलाई 2025 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट कर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। सभी योग्यताओं की जांच और वेरिफिकेशन के पश्चात ही संस्थान में प्रवेश को मान्यता दी जाएगी।
काउंसिलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रवेश के समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी और कुछ मामलों में मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी:
- 10वीं और 12वीं की मूल अंकतालिका (Soft Copy)
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- मान्य जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो – SC/ST/OBC/MBC/EWS)
- मूल निवास या विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र
- यदि लागू हो तो सब-कैटेगरी प्रमाण पत्र (जैसे विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग, रक्षाकर्मी, पूर्व सैनिक आदि)
संस्थान द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन करने के पश्चात छात्र अपने लॉगिन पोर्टल से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 27 जून से 4 जुलाई 2025 के बीच पूरी की जाएगी।
नोट करें ये सभी महत्वपूर्ण तिथियां
| चरण | तिथि |
|---|---|
| पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी | 26 जून 2025 |
| फीस भुगतान की अवधि | 26 जून – 2 जुलाई 2025 |
| संस्थान में रिपोर्टिंग व दस्तावेज सत्यापन | 27 जून – 3 जुलाई 2025 |
| प्रोविजनल प्रवेश स्लिप डाउनलोड | 27 जून – 4 जुलाई 2025 |
| अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन | 4 – 5 जुलाई 2025 |
| अपवर्ड मूवमेंट का परिणाम | 7 जुलाई 2025 |
| अपवर्ड मूवमेंट के बाद संस्थान में रिपोर्टिंग | 7 – 9 जुलाई 2025 |
ध्यान देने योग्य यह है कि सभी चरण ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-सीमा का पालन करें और अपने दस्तावेजों की तैयारी पूर्व में कर लें, जिससे वेरिफिकेशन में कोई समस्या न हो।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। आवंटन सूची जारी होते ही साइट पर लॉग इन कर अपनी स्थिति जांचें और समय पर आवश्यक कार्रवाई करें।
कमेंट
कमेंट X