फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan Board Releases New Academic Calendar

RBSE: राजस्थान बोर्ड का नया शैक्षणिक कैलेंडर, एक अप्रैल से 15 मई तक चलेंगी कक्षाएं; इतने दिन की मिलेगी छुट्टी

Fri, 27 Feb 2026 01:41 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 27 Feb 2026 01:41 PM IST
सार

RBSE: राजस्थान बोर्ड ने नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अप्रैल से कक्षाएं शुरू होंगी और स्कूलों में पढ़ाई की अवधि तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखें तय कर दी गई हैं। नए सत्र के तहत कक्षाएं निर्धारित समय तक चलेंगी, जिसके बाद विद्यार्थियों को अवकाश मिलेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Board Releases New Academic Calendar
RBSE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RBSE: राजस्थान बोर्ड के तहत संचालित सभी स्कूलों में नया शैक्षणिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार 1 अप्रैल से स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू होगी, जो 15 मई तक चलेगी। इसके बाद 16 मई से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, 21 जून से सभी स्कूलों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा और नए सत्र की पढ़ाई नियमित रूप से आगे बढ़ेगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ही शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करें।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म, मूल्यांकन होगा अनिवार्य

हाल ही में Rajasthan Board ने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 5 और 8 में ऑटोमैटिक प्रमोशन प्रणाली समाप्त कर दी है। नए नियमों के अनुसार अब छात्रों को अगली कक्षा में जाने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि कोई छात्र निर्धारित पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।

बोर्ड का कहना है कि यह निर्णय छात्रों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने और स्कूलों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। आधिकारिक बयान में बताया गया है कि बिना परीक्षा पास किए प्रमोशन मिलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिससे आगे की कक्षाओं में कठिनाइयां बढ़ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed