फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Railway Jobs: Bumper recruitment in Railways for the posts of para-medical staff; Read full description here

Railway Jobs: रेलवे में एक और बंपर भर्ती! पैरा-मैडिकल स्टाफ के पदों पर मांगे जा रहे आवेदन; पढ़ें पूरा विवरण

Fri, 09 Aug 2024 06:21 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 09 Aug 2024 06:21 PM IST
सार

RRB Paramedical Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड पैरामेडिकल स्टाफ ने पैरामेडिकल श्रेणियों के विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 17 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Railway Jobs: Bumper recruitment in Railways for the posts of para-medical staff; Read full description here
RRB Paramedical Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

RRB Paramedical Recruitment 2024: आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ ने नर्सिंग अधीक्षक, स्वास्थ्य और मलेरिया निरीक्षक ग्रेड III, फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड II सहित अन्य कई पदों के लिए आधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.indianrailways.gov.in. पर जाकर 17 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


इन पदों के लिए उम्मीदवार 17 अगस्त से 16 सितंबर, 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 1376 पदों को भरा जाएगा।

रिक्ति विवरण
  • आहार विशेषज्ञ- 5
  • नर्सिंग अधीक्षक- 713
  • ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट- 4
  • क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट- 7
  • डेंटल हाइजीनिस्ट-3
  • डायलिसिस तकनीशियन- 20
  • स्वास्थ्य और मलेरिया निरीक्षक ग्रेड III- 126
  • लैब अधीक्षक ग्रेड III- 27
  • पर्फ्यूजनिस्ट- 2
  • फिजियोथेरेपिस्ट ग्रेड II- 20
  • व्यावसायिक चिकित्सक- 2
  • कैथ लैब तकनीशियन- 2
  • फार्मासिस्ट (प्रवेश ग्रेड) 246
  • रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन 64
  • स्पीच थेरेपिस्ट 1
  • कार्डियक तकनीशियन 4
  • ऑप्टोमेट्रिस्ट 4
  • ईसीजी तकनीशियन 13
  • लैब सहायक ग्रेड II 94
  • फील्ड वर्कर-19
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में 12th/डिग्री/ डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 से 22 और अधिकतम आयु 33 से 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
 
चयन प्रक्रिया
इन भर्ती परीक्षा में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे उनको मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज परीक्षण से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
  • आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर आवेदन करन वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके साथ ही सीबीटी के पहले चरण में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये की राशि वापस कर दी जाएगी।
  • एससी, एसटी, ईएसएम, महिला, ईबीसी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है। उम्मीदवार द्वारा लिखित परीक्षा (सीबीटी) के पहले चरण में उपस्थित होने के बाद 250 रुपये का पूरा आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आरआरबी पैरामेडिकल 2024 आवेदन पत्र को विधिवत भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।


इसके अलावा, रेलवे भर्ती बोर्ड, जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए भी आवेदन स्वीकार कर रहा है। इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 जुलाई से चालू है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - indianrailways.gov.in. के माध्यम से 29 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,951 रिक्तियों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed