QS Sustainability Rankings 2026: टॉप-200 में नहीं एक भी भारतीय संस्थान, देश में आईआईटी दिल्ली सबसे आगे
QS Sustainability Rankings 2026: क्यूएस ने सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 जारी कर दी है। इस सूची में शीर्ष 200 में एक भी भारतीय संस्थान नहीं है। अगर बात देश की करें तो आईआईटी दिल्ली भारत में श्रेष्ठ रहा है। उसके बाद आईआईटी बॉम्बे दूसरे भारतीय संस्थान के रूप में सूची में शामिल हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
QS Sustainability Rankings 2026: क्यूएस ने 18 नवंबर को सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 जारी की, जिसमें एक भी भारतीय संस्थान शीर्ष 200 में जगह नहीं बना सका। इसी रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने भारत में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, हालांकि इसका प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में कमजोर रहा।
पिछले संस्करण में 171वें स्थान पर रहा IIT दिल्ली, इस बार 205वें पायदान पर खिसक गया है। उसके बाद आईआईटी बॉम्बे दूसरे भारतीय संस्थान के रूप में सूची में शामिल हुआ, जिसकी रैंकिंग पिछले वर्ष 235 से घटकर 236 पर आ गई। वहीं IIT खड़गपुर ने भी अपनी रैंकिंग में गिरावट दर्ज की, जो 202 से 236 पर पहुंच गया।
भारतीय संस्थानों की स्थिति
| 2026 रैंक | 2025 रैंक | संस्थान | स्थान |
|---|---|---|---|
| =205 | =171 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IITD) | नई दिल्ली |
| =235 | =234 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IITB) | मुंबई |
| =236 | =202 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT-KGP) | खड़गपुर |
| =241 | =299 | दिल्ली विश्वविद्यालय | नई दिल्ली |
| =305 | =277 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IITM) | चेन्नई |
| =310 | =245 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IITK) | कानपुर |
| =352 | =396 | वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान (VIT) | वेल्लोर |
| =352 | =561 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IITR) | रुड़की |
| =462 | =376 | भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) | बैंगलोर |
| =467 | =401 | मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी (MAHE) | मणिपाल |
| =478 | =412 | अन्ना विश्वविद्यालय | चेन्नई |
| =487 | =535 | बिट्स पिलानी | पिलानी |
| =522 | =566 | शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज | सोलन |
| =544 | =749 | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) | चहेरू |
| =553 | =476 | जादवपुर विश्वविद्यालय | कोलकाता |
टॉप 10 भारतीय संस्थानों में 6 आईआईटी
क्यूएस की रिपोर्ट बताती है कि भारत के शीर्ष 10 संस्थानों में से 6 आईआईटी हैं, जबकि शामिल कुल 15 आईआईटियों में से 6 संस्थानों ने अपनी रैंकिंग 2026 में सुधारकर 2025 से बेहतर प्रदर्शन किया है।
अन्य भारतीय विश्वविद्यालय जिन्होंने हासिल किया अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान
- वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी - =352वां
- आईआईटी रुड़की - =352वां
- शूलिनी यूनिवर्सिटी - =522वां
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी - =544वां
- पंजाब यूनिवर्सिटी - =569वां
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) - =594वां
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), राउरकेला - =652वां
- IIT (BHU), वाराणसी - =672वां
- यूपीईएस - =682वां
कमेंट
कमेंट X