फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   QS Asia University Rankings 2023: IIT Bombay, IIT Delhi in Top 50; 19 Indian varsities in Top 200

QS Asia Rankings 2023: आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली शीर्ष 50 में; टॉप 200 में 19 भारतीय विश्वविद्यालय

Wed, 09 Nov 2022 08:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Nov 2022 08:11 PM IST
सार

QS Asia University Rankings 2023: क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में आईआईटी (IIT) बॉम्बे और आईआईटी (IIT) दिल्ली ने एशिया के शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन
QS Asia University Rankings 2023: IIT Bombay, IIT Delhi in Top 50; 19 Indian varsities in Top 200
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

QS Asia University Rankings 2023: अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एजेंसी - क्वाक्वेरेली साइमंड्स द्वारा जारी क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 जारी कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे और आईआईटी (IIT) दिल्ली ने एशिया के शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन

वहीं, भारतीय विज्ञान संस्थान यानी आईआईएससी (IISc), बैंगलोर देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से तीसरे स्थान पर काबिज है। इसके अलावा कुल 19 भारतीय विश्वविद्यालयों ने टॉप 200 की सूची में अपनी जगह बनाई है।  

विज्ञापन

QS Asia University Rankings: रिसर्च नेटवर्क में हुआ सुधार

QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 के लिए, IIT बॉम्बे ओवरआल 40वें स्थान पर है और भारत में शीर्ष पर कायम है। आईआईटी, बॉम्बे के बाद आईआईटी, दिल्ली 46वें स्थान पर है। दोनों IIT को एशिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की शीर्ष 50 सूची में शामिल किया गया है। सूची के अनुसार, उल्लेखित सभी भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी शैक्षणिक प्रतिष्ठा और इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क के मामले में सुधार किया है। 

 

QS University Rankings: कैसे होती है क्यूएस रैंकिंग?

क्वाक्वेरेली साइमंड्स रैंकिंग 2022 के लिए, विश्वविद्यालयों को उनकी अकादमिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, छात्र अनुपात के आधार पर संकाय यानी फैकल्टी की संख्या, पीएचडी डिग्री धारी फैकल्टी, प्रति फैकल्टी पेपर, प्रति पेपर रेफरेंस, इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क, इंटरनेशनल फैकल्टी, इंटरनेशनल स्टूडेंट, इनबाउंड और आउटबाउंड एक्सचेंज के आधार पर स्कोर किया गया है। 
 

विज्ञापन

QS Asia University Rankings 2023 में भारतीय संस्थान

क्रम संख्या रैंक स्थान विश्वविद्यालय का नाम
1 40 आईआईटी, बॉम्बे
2 46 आईआईटी, दिल्ली
3 52 आईआईएससी, बैंगलोर
4 53 आईआईटी, मद्रास
5 61 आईआईटी, खड़गपुर
6 66 आईआईटी, कानपुर
7 85 दिल्ली विश्वविद्यालय
8 114 आईआईटी, रुड़की
9 119 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली
10 124 आईआईटी, गुवाहाटी
11 173 वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, वीआईटी
12 181 कलकत्ता विश्वविद्यालय
13 182 जादवपुर विश्वविद्यालय
14 185 अन्ना विश्वविद्यालय
15 185 चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
16 185 आईआईटी, इंदौर
17 188 बिट्स पिलानी
18 188 जामिया मिलिया इस्लामिया
19 200 एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed