{"_id":"677df63d11bc6c3a330772fc","slug":"punjab-schools-winter-holidays-are-over-cold-wave-continues-will-winter-vacation-be-extended-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Schools Holidays: पंजाब में सर्दियों की छुट्टी खत्म, ठंड का सितम अभी जारी; क्या आगे बढ़ेगी विंटर वेकेशन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Punjab Schools Holidays: पंजाब में सर्दियों की छुट्टी खत्म, ठंड का सितम अभी जारी; क्या आगे बढ़ेगी विंटर वेकेशन
Wed, 08 Jan 2025 09:23 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:23 AM IST
सार
Punjab Schools Holidays: पंजाब सरकार ने 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन बढ़ती ठंड को देखते हुए इन छुट्टियों को 7 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया। अब 8 जनवरी से स्कूल खुलने की उम्मीद है, लेकिन राज्य में सर्दी का सितम जारी है।
विज्ञापन
Punjab Schools Holidays
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
Punjab Schools Holidays: उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में ठंड अपने चरम पर है। इस बीच पंजाब सरकार ने 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन बढ़ती ठंड को देखते हुए इन छुट्टियों को 7 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया। अब 8 जनवरी से स्कूल खुलने की उम्मीद है, लेकिन राज्य में सर्दी का सितम जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
ठंड का सितम अभी जारी
पंजाब में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे बना हुआ है। अमृतसर, फरीदकोट, बठिंडा, लुधियाना और पठानकोट जैसे जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि चंडीगढ़ में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अभिभावको की मांग- स्कूलों की छुट्टियां आगे बढ़े
इस भीषण ठंड के कारण अभिभावक सोशल मीडिया पर स्कूलों की छुट्टियां आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को टैग करके पैरेंट्स ने अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए शीतकालीन अवकाश को और बढ़ाया जाए।पंजाब सरकार ने अभी तक इस विषय पर कोई नया नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन प्रशासन स्थिति की समीक्षा कर रहा है। अभिभावकों को उम्मीद है कि ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लेगी।
कमेंट
कमेंट X