फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Punjab School Education Board Released PSEB Exam DateSheet for Classes 5th, 8th, 10th and 12th Exam Time Table

PSEB Exam Time Table: पंजाब बोर्ड डेटशीट जारी, जानें कब से होंगी पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

Wed, 25 Jan 2023 04:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 04:32 PM IST
सार

PSEB Exam Date Sheet: पीएसईबी यानी पंजाब बोर्ड ने कक्षा पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन
Punjab School Education Board Released PSEB Exam DateSheet for Classes 5th, 8th, 10th and 12th Exam Time Table
PSEB पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB

विस्तार

PSEB 2023 Exam Date Sheet: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। पीएसईबी यानी पंजाब बोर्ड ने कक्षा पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन

पीएसईबी की कक्षा पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपनी कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च, 2023 से 20 अप्रैल, 2023 तक सुबह की पाली में सुबह 10 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर PSEB कक्षा 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूरी डेट शीट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंजाब बोर्ड ने कक्षा 12वीं के मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य और संकाय के लिए डेट शीट 2023 जारी कर दी है। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 20 अप्रैल, 2023 तक चलेगी। पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा की परीक्षा अवधि कंप्यूटर साइंस, एनएसक्यूएफ, शारीरिक शिक्षा और खेल विषयों सहित पेपर को छोड़कर तीन घंटे की होगी। इन पेपरों की परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर के सत्र में आयोजित की जाएगी और समय दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा। 

 

 

 

 

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा में उम्मीदवारों को ओएमआर शीट भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि विकलांग छात्रों को डीए कोड का अलग प्रश्न पत्र दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को एक सहयोगी यानी स्क्राइब की सुविधा और परीक्षा के लिए प्रति घंटे अतिरिक्त 20 मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी परीक्षाएं कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed