{"_id":"64097cf41b178983ee028109","slug":"punjab-pstet-2023-admit-card-released-know-how-to-download-at-pstet2023-org-2023-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab TET Admit Card 2023 Out: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Punjab TET Admit Card 2023 Out: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Thu, 09 Mar 2023 12:00 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 09 Mar 2023 12:00 PM IST
सार
PSTET 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी पीएसईबी (PSEB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET 2023) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
PSTET Answer Key 2021
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Punjab PSTET 2023 Admit Card Released : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी पीएसईबी (PSEB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET 2023) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजाब स्टेट टीईटी 2023 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstet2023.org या pstet.pseb.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब टीईटी 2023 बोर्ड द्वारा 12 मार्च, 2023 को आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डीएलएड या बीएड पाठ्यक्रम पास किया है। वे किसी भी पाठ्यक्रम में शामिल होने वाले विषय के लिए पीएस टीईटी या पीएसटेट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pstet2023.org पर जाएं।
- उम्मीदवार लॉगइन टैब पर जाएं।
- अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा पीएसईबी से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता को प्रमाणित करने के लिए आयोजित एक वार्षिक परीक्षा है। यह परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाना चाहते हैं और पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाना चाहते हैं।
कमेंट
कमेंट X