फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Punjab NEET PG Counselling 2024: Round 2 registration, tentative seat matrix today, check details

Punjab NEET PG Counselling: पंजाब नीट पीजी राउंड-2 के लिए आज से करें आवेदन, जानें पात्रता मानदंड और फीस विवरण

Mon, 09 Dec 2024 11:34 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 09 Dec 2024 11:34 AM IST
सार

Punjab NEET PG Counselling 2024: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट आज पंजाब नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-2 के लिए आवेदन विंडो खोलेगा। इसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Punjab NEET PG Counselling 2024: Round 2 registration, tentative seat matrix today, check details
Punjab NEET PG Counselling 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

Punjab NEET PG Counselling 2024: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट आज एमडी, एमएस, एमडीएस, पीजी डिप्लोमा प्रवेश के लिए राउंड-2 पंजाब नीट पीजी काउंसलिंग 2024 पंजीकरण शुरू करेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय आधिकारिक वेबसाइट (bfuhs.ac.in) पर काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए संभावित सीट मैट्रिक्स भी अधिसूचित करेगा।  

विज्ञापन


फीस विवरण के अनुसार, पंजाब में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आवेदन करने वाले छात्रों को 25,000 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट देनी होगी, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) या पिछड़े वर्ग (बीसी) से संबंधित छात्रों को केवल 10,000 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार निजी मेडिकल कॉलेज या सरकारी और निजी दोनों मेडिकल सीटों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 2 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


जो लोग सिख अल्पसंख्यक, ईसाई अल्पसंख्यक कोटे के तहत आवेदन कर रहे हैं, उन्हें अल्पसंख्यक स्थिति के सत्यापन के लिए 10 दिसंबर को संबंधित अल्पसंख्यक संस्थान - एसजीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अमृतसर और क्रिश्चियन माइनॉरिटी कॉलेज, लुधियाना में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड
पंजाब पीजी मेडिकल प्रवेश 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। पात्रता मानदंड कुछ इस प्रकार हैं: 
  • उम्मीदवारों को भारत में मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री पूरी करनी होगी। उनके पास पास सर्टिफिकेट होना चाहिए 12 महीने की इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी स्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए। उन्हें परीक्षा में न्यूनतम कट ऑफ अंक प्राप्त करने चाहिए।

आगे की प्रक्रिया (Next Process)
काउंसलिंग प्रक्रिया में आवेदन पत्र जारी होने के साथ ही कई चरण शामिल होते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के बाद, एक मेरिट सूची जारी की जाती है और पात्र उम्मीदवारों से संस्थान और पाठ्यक्रम के लिए विकल्प घोषित करने के लिए कहा जाता है। 

मेरिट लिस्ट के बाद, योग्य उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग विंडो खुलेगी। काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग में कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के लिए वरीयता प्रदान करनी होगी। केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही सीट आवंटन के लिए विकल्प घोषित कर सकते हैं। उम्मीदवारों को विकल्प घोषित करने और उन्हें लॉक करने के लिए लॉगिन करना होगा। समय सीमा के बाद चॉइस फिलिंग अपने आप लॉक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed