फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Punjab Govt Schools Shine as 305 Students Clear JEE Main 2026, 63% Jump from Last Year

Punjab: जेईई मेन में पंजाब के सरकारी स्कूलों के 305 बच्चे सफल, पिछले वर्ष से 63% की बढ़ोतरी

Sat, 21 Feb 2026 05:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 05:53 PM IST
सार

Punjab: हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इंडिया में पंजाब के सरकारी स्कूलों के 305 छात्रों ने जेईई मेन 2026 पहली कोशिश में पास किया, जो पिछले साल के 187 से 63% अधिक है। जेईई एडवांस की तैयारी के लिए विशेष आवासीय कैंप आयोजित होगा।
 

विज्ञापन
Punjab Govt Schools Shine as 305 Students Clear JEE Main 2026, 63% Jump from Last Year
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस - फोटो : X(@harjotbains)

विस्तार

Punjab: हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को घोषणा की कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के 305 छात्रों ने पहली ही कोशिश में जेईई मेन 2026 क्वालिफाई किया है। यह संख्या पिछले वर्ष के 187 सफल अभ्यर्थियों की तुलना में 63 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने इसे राज्य की स्कूल शिक्षा व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड की तैयारी में मदद करेगी राज्य सरकार: बैंस

शिक्षा मंत्री ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के पांच विद्यार्थियों ने भी यह प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है। योग्य घोषित छात्रों को अगले चरण यानी जेईई एडवांस की तैयारी के लिए सरकार तीन सप्ताह का विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी, ताकि उन्हें विशेषज्ञ मार्गदर्शन और केंद्रित तैयारी का अवसर मिल सके।

बैंस ने कहा कि जेईई मेन फेज-1 के नतीजों में पंजाब के सरकारी स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसे राज्य की 'पंजाब सिख्या क्रांति' पहल का परिणाम बताते हुए शिक्षकों की समर्पित मेहनत की सराहना की।

उपलब्धि के उदाहरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अमृतसर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के कक्षा 12 (नॉन-मेडिकल) के छात्र भविष्य ने 98.182 पर्सेंटाइल हासिल किया। उनके पिता मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाते हैं और माता दर्जी का काम करती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और स्कूल के सहयोग से यह सफलता पाई।

इसी तरह बठिंडा के सरकारी स्कूल के छात्र दिलखुश झा ने 95.091 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। उनके पिता मजदूर हैं और परिवार की वार्षिक आय लगभग 1.2 लाख रुपये है। उन्होंने मुख्य रूप से स्व-अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

संगरूर के स्कूल ऑफ एमिनेंस की विज्ञान की छात्रा प्रियंका शर्मा ने जेईई मेन में 96.44 पर्सेंटाइल स्कोर किया, जबकि वह साथ-साथ नीट की तैयारी भी कर रही थीं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर सरकारी स्कूलों के छात्रों की सफलता अन्य किसी राज्य में देखने को नहीं मिली है। उन्होंने सभी 305 छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और इसे पंजाब के सरकारी स्कूल सिस्टम के लिए गर्व का दिन बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed