School Closed: दिल्ली में 12 फरवरी को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल; रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
Ravidas Jayanti Holiday: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर 12 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों पर लागू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ravidas Jayanti Holiday In Delhi: रविदास जयंती इस वर्ष 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। यह संत और कवि रविदास की जयंती है, जिसे हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा हो चुकी है। यह घोषणा दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा की गई है।
रविदास जयंती पर दिल्ली में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर 12 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों पर लागू होगा।
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में भी रहेगा अवकाश
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार, प्रदेश के सभी स्कूलों में भी 12 फरवरी को अवकाश रहेगा।
आवश्यक सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों पर यह अवकाश लागू नहीं होगा। वे अपनी नियमित सेवाओं को जारी रखेंगे।
सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पहले इस दिन प्रतिबंधित अवकाश की घोषणा की गई थी, जिसे अब सार्वजनिक अवकाश में बदल दिया गया है।
संत रविदास और उनका योगदान
संत रविदास 15वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध कवि, समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु थे। उनकी शिक्षाओं ने भारतीय समाज और संस्कृति पर गहरा प्रभाव डाला। संत रविदास का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। उनकी रचनाएं आज भी प्रेरणादायक हैं और विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में सम्मिलित की गई हैं।
12 फरवरी 2025 को दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक सेवाएं पूर्ववत चालू रहेंगी। संत रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं।
कमेंट
कमेंट X