Rajasthan PTET: राजस्थान पीटीईटी आवेदन पत्र में रह गई है गलती? इस तारीख तक कर सकते हैं इन जानकारियों में सुधार
Rajasthan PTET Correction window: राजस्थान पीटीईटी 2025 के आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया गया है। करेक्शन विंडो आज 24 जून से 26 जून तक के लिए खोली है, जिसमें नाम, माता-पिता के नाम जैसे माइनर बदलाव किए जा सकते हैं। सुधार केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर मान्य होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan PTET: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने राजस्थान पीटीईटी 2025 के आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म में माइनर करेक्शन का मौका दिया है। यह करेक्शन सुविधा 24 जून से 26 जून 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
यह मौका केवल नाम, माता-पिता के नाम आदि में मामूली सुधार के लिए दिया गया है। ये बदलाव केवल 10वीं/12वीं की मार्कशीट या किसी वैध सरकारी दस्तावेज के आधार पर ही मान्य होंगे। किसी भी उम्मीदवार के नाम में पूर्ण परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फोटो व सिग्नेचर में सुधार का मौका, जानें शर्तें
राजस्थान पीटीईटी 2025 के आवेदन फॉर्म में फोटो और हस्ताक्षर (सिग्नेचर) में सुधार का विकल्प भी दिया गया है। हालांकि, यह बदलाव केवल तब मान्य होगा जब दोनों स्थानों पर फोटो/हस्ताक्षर पहले से अपलोड हों।
यह सुधार पीटीईटी कंट्रोल रूम द्वारा अंतिम सत्यापन के बाद ही स्वीकार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को करेक्शन के लिए 200 शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
इस दिन हुई परीक्षा
राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को किया गया था। यह परीक्षा दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स (BA-B.Ed/ B.Sc-B.Ed) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर राज्य के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 की आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 19 जून से 21 जून तक का समय दिया गया था। यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट (ptetvmoukota2025.in) पर की जाएगी।
Rajasthan PTET 2025: आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?
- सबसे पहले आप PTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Application Correction” या “Edit Form” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब आपका फॉर्म खुल जाएगा। इसमें आप केवल उन्हीं जानकारियों में सुधार कर सकते हैं जिनकी अनुमति दी गई है, जैसे: नाम (केवल माइनर करेक्शन), माता-पिता का नाम, फोटो व हस्ताक्षर (अगर दोनों पहले से अपलोड हैं)।
- सुधार के बाद फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करें और फिर सबमिट करें।
- फोटो/सिग्नेचर सुधार के मामले में 200 रुपये करेक्शन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट किए गए फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X