PSEB 10th 12th Result 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं का 11 मई और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को आएगा, कंफर्म हो गई तारीख
PSEB Result 2026 Date: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी करने की तारीखें घोषित कर दी हैं। 10वीं का रिजल्ट 11 मई और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
विस्तार
PSEB Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परीक्षाफल जारी करने तारीखों की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। बोर्ड ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बोर्ड के मुखिया डॉ. अमर पाल सिंह द्वारा एक पोस्ट साझा कर परिणाम जारी करने तिथियां घोषित की गईं। बोर्ड अध्यक्ष की ओर से इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई कि पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 11 मई 2026 को जारी किया जाएगा, जबकि 12वीं का रिजल्ट 13 मई 2026 को घोषित होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट चेक करने में किसी तरह की परेशानी न हो।
छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि रिजल्ट के दौरान यदि किसी छात्र को तनाव, चिंता या मानसिक दबाव महसूस होता है, तो उनके लिए विशेष मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके लिए बोर्ड ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 9549-161-161 जारी किया है। इस हेल्पलाइन पर अनुभवी मनोवैज्ञानिक और काउंसलर छात्रों को मार्गदर्शन और सहयोग देंगे।
View this post on Instagram
A post shared by Dr. Amarpal Singh (@official_dramarpalsingh)
ऐसे चेक करें पंजाब बोर्ड का रिजल्ट
- सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Results” टैब पर क्लिक करें।
- अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के अनुसार लिंक चुनें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X