फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSEB 5th Class Result 2023 Out Know How to Check Punjab Board Class 5th Result Download Direct Link pseb.ac.in

Punjab Board 5th Class Result: पंजाब बोर्ड कक्षा पांचवीं का रिजल्ट लिंक सक्रिय, ऐसे देखें परिणाम

Fri, 07 Apr 2023 12:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 07 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

PSEB Punjab Board Class 5th Result 2023 :  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छह अप्रैल, 2023 को दोपहर तीन बजे PSEB पांचवीं कक्षा के परिणाम 2023 की घोषणा कर दी है। अब रिजल्ट लिंक भी सक्रिय हो चुका है। 

विज्ञापन
PSEB 5th Class Result 2023 Out Know How to Check Punjab Board Class 5th Result Download Direct Link pseb.ac.in
pseb Board result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

punjab board 5th class result Link: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड यानी पीएसईबी ने पांचवी कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध है। जो छात्र राज्य में कक्षा पांचवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही थर्ड पार्टी रिजल्ट वेबसाइटों पर भी रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन

पंजाब बोर्ड कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा 2023 राज्य में 27 फरवरी से छह मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड ने कक्षा पांचवीं के लिए 20 मार्च से 22 मार्च, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यावहारिक परीक्षाएं आयोजित की थीं। पांचवी कक्षा के छात्र रोल नंबर या नाम दर्ज करके अपने अंक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से PSEB कक्षा पांच के परिणाम की हार्ड कॉपी प्राप्त होगी। पंजाब बोर्ड कक्षा पांचवीं के परिणाम में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, कुल अंक और विषयवार अंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

PSEB Result 5th Class 2023 परीक्षा परिणाम 99.68 फीसदी

बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की पांचवी कक्षा की परीक्षा में 293847 विद्यार्थी बैठे थे। इसमें से 292947 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा परिणाम 99.68 फीसदी रहा है। सरकारी प्राइमरी स्कूल रला कोठे जिला मानसा की जसप्रीत कौर और नवदीप कौर ने (500 में से 500) 100 फीसदी अंक हासिल कर पूरे राज्य में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

Punjab School Education Board 5th Class Result रिकॉर्ड समय में रिजल्ट घोषित

अधिकारियों ने दावा किया कि 27 मार्च को परीक्षाएं संपन्न हुई थी। इसके बाद मात्र 10 दिन के रिकॉर्ड समय में रिजल्ट घोषित किया गया है। वहीं, जो छात्र इस बार परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उनके लिए दो महीने तक सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंधी जानकारी स्कूल लॉगिन आईडी व बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

5th Class Result लड़कियों का रहा दबदबा

वहीं, लड़कियों का परीक्षा परिणाम लड़कों की अपेक्षा अधिक रहा है। लड़कियों का परिणाम 99.74 फीसदी व लड़कों का 99.65 फीसदी रहा है। परीक्षा में 10 किन्नर छात्र भी बैठे थे, सभी ने परीक्षा पास की है। कुल 632 विद्यार्थियों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. वरिंदर सिंह भाटिया की तरफ से परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे परिणाम देख पाएंगे।

pseb result 5th class 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - pseb.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें।

  • इसके बाद, 'पीएसईबी कक्षा 5 परिणाम 2023' लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

  • PSEB कक्षा 5 का परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed