फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSEB Punjab Board 10th Result 2026 out at pseb.ac.in; Harleen Sharma tops, Check pass percentage, topper list

PSEB 10th Result 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं में फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने किया टॉप, 2.8 लाख बच्चों के परिणाम जारी

Mon, 11 May 2026 12:49 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 11 May 2026 12:49 PM IST
सार

PSEB Punjab Board 10th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। जैतो, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टाॅप किया। उन्हें 650 में से 646 नंबर मिले।
 

विज्ञापन
PSEB Punjab Board 10th Result 2026 out at pseb.ac.in; Harleen Sharma tops, Check pass percentage, topper list
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) - फोटो : Self {X(@PSEB_Official)}

विस्तार

Punjab Board 10th Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन ने परिणाम घोषित किया। जैतो, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टॉप किया। उन्हें 650 में से 646 नंबर मिले। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। दिक्कत आने पर छात्र हेल्पलाइन नंबर 9549161161 पर भी कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन

94.52% बच्चों ने पास की परीक्षा

पंजाब बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.52 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96 फीसदी रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


परीक्षा में उपस्थित 2,69,505 उम्मीदवारों में से 2,54,744 छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। 1,27,753 छात्राओं में से 1,22,595 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। वहीं, 1,41,746 छात्रों में से 1,32,143 छात्र उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि परीक्षा में शामिल हुए सभी छह ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली, जिससे इस श्रेणी में उत्तीर्ण प्रतिशत 100% हो गया।
 

ग्रामीण क्षेत्रों का परिणाम शहरों से बेहतर

क्षेत्रवार देखें तो ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने शहरी क्षेत्रों के छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तीर्ण प्रतिशत 95.35% रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 92.98% रहा।


स्कूलों की श्रेणियों में, गैर-सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 95.97% रहा, उसके बाद सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.45% रहा। तीनों श्रेणियों में सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन सबसे कम रहा, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 89.68% था।
 

मेरिट में छाईं लड़िकयां

जैतो, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टॉप किया। उन्हें 650 में से 646 नंबर मिले। दूसरे नंबर पर रोपड़ के मणिमहेश शर्मा और तीसरे नंबर पर गुरदासपुर की रिया रानी रहीं। दोनों को 645 नंबर मिले। मेरिट में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। 

2.84 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस बार बोर्ड की तरफ से ली गई 10वीं की परीक्षा में 2.84 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा एक मार्च से एक अप्रैल तक हुई थी।

रिजल्ट कैसे देखें

  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर Results बटन पर क्लिक करें। 
  • PSEB Matriculation Result 2026 चुनें। 
  • अपना रोल नंबर या नाम डालें। 
  • Submit बटन दबाएं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed