PSEB Exam Result: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें परिणाम
PSEB 10th Compartment Exam Result: पीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 और 28 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। लगभग 975 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 813 छात्र पीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSEB 10th Compartment Exam Result: पंजाब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (PSEB) ने मंगलवार, 23 अगस्त को कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। पीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 का परिणाम डाउनलोड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर या नाम की आवश्यकता होगी।
PSEB Result: कंपार्टमेंट परीक्षा 27 और 28 जुलाई को हुई थी
जिन छात्रों ने पीएसईबी कक्षा 10वीं की टर्म-2 परीक्षा को पास नहीं किया था, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। पीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 और 28 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। लगभग 975 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 813 छात्र पीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या 779 है। जबकि 34 छात्र परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं।
Punjab Board Results: आधिकारिक वेबसाइट की सूची
pseb.ac.in
ssapunjab.org
results.nic.in
PSEB Compartment Exam Result: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरण
-
चरण 1: पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। -
चरण 2: होम पेज पर, 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें। -
चरण 3: फिर 'परिणाम देखें' पर क्लिक करें और फिर 'मैट्रिकुलेशन री-अपीयर रिजल्ट 2022' के लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 4: फिर उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें और सबमिट करें। -
चरण 5: पीएसईबी 10वीं का री-अपीयर परिणाम 2022 को डाउनलोड करने के बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
चरण 6: डाउनलोड करें और आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
PSEB ने जुलाई में जारी किया था बोर्ड परीक्षा परिणाम
इससे पहले पंजाब बोर्ड ने 05 और 06 जुलाई, 2022 को पीएसईबी कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित किया था। बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 97.94 फीसदी रहा था। 2022 की पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 3,23,361 छात्र उपस्थित हुए थे। इनमें से कुल 3,16,69 छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
कमेंट
कमेंट X