फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Professor Sanjay Dwivedi Makhanlal Chaturvedi University Vice chancellor charge

प्रोफेसर संजय द्विवेदी को माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार

Thu, 21 May 2020 02:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 21 May 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Professor Sanjay Dwivedi Makhanlal Chaturvedi University Vice chancellor charge
एमसीयू, भोपाल

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति की नियुक्ति तक विवि के कुलसचिव प्रो. संजय द्विवेदी को कुलपति नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग ने इसे लेकर नोटिस जारी किया है। बता दें कि पिछले दिनों विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी के इस्तीफे के बाद यहां कई फेरबदल हुए हैं। दीपक तिवारी के इस्तीफे के बाद प्रोफेसर संजय द्विवेदी को रजिस्ट्रार बनाया गया था और जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पी नरहरि को प्रभारी कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पी नरहरि के ट्रांसपर के बाद अब विश्वविद्यालय के किसी प्रोफेसर को सीधे कुलपति का प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


प्रोफेसर संजय द्विवेदी के पास 14 साल से ज्यादा सक्रिय पत्रकारिता का अनुभव हैं। सक्रिय पत्रकारिता के बाद वो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े। प्रोफेसर द्विवेदी दैनिक भास्कर, हरिभूमि, नवभारत, स्वदेश, इंफो इंडिया डॉटकाम और जी 24 जैसे मीडिया संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वो एमसीयू में दस साल मॉस-कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष रहे। संप्रति प्रोफेसर और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार हैं। प्रोफेसर संजय द्विवेदी 'मीडिया विमर्श' पत्रिका के कार्यकारी संपादक भी हैं। वो 25 से ज्यादा पुस्तकों का लेखन और संपादन कर चुके हैं। यह पहली बार है जब जनसंपर्क विभाग के आयुक्त को कुलपति की जिम्मेदारी न देकर नियमित कुलपति की नियुक्ति तक सीधे किसी प्रोफेसर को कुलपति का प्रभार दिया गया है। इससे पहले जब विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने ने इस्तीफा दिया तब तब भी जनसंपर्क विभाग के आयुक्त को ही कुलपति की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed