फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Prime Minister Narendra Modi addressed officer trainees of the 98th Common Foundation Course Aarambh

गुजरात : केवडिया में "आरंभ" के पांचवें संस्करण का समापन, पीएम मोदी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित

Tue, 31 Oct 2023 08:39 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 31 Oct 2023 08:39 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के केवडिया में "आरंभ" के पांचवें संस्करण के समापन पर 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi addressed officer trainees of the 98th Common Foundation Course Aarambh
Prime Minister Narendra Modi - फोटो : @narendramodi

विस्तार

Gujarat 98th Common Foundation Course: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के केवडिया में "आरंभ" के पांचवें संस्करण के समापन पर 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया, जिसमें 16 भारतीय सिविल सेवाओं के 560 और भूटान सिविल सेवाओं के तीन प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

राज्य सरकार की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने सिविल सेवकों को बदलाव का नेतृत्व करने और विभागों और क्षेत्रों में निर्बाध रूप से काम करने में सक्षम बनाने की दृष्टि से प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया और पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उन्हें बधाई दी। आरंभ कार्यक्रम का 5वां संस्करण 'विघटन की शक्ति का दोहन' विषय पर आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है "आरंभ"

आरंभ को 2019 में अखिल भारतीय सिविल सेवा और ग्रुप-ए केंद्रीय सेवाओं के सभी प्रशिक्षुओं को एक साथ लाकर लॉन्च किया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पाठ्यक्रम एक बड़े और विविध देश में शासन के विचारों, चुनौतियों और जिम्मेदारियों का प्रत्यक्ष परिचय प्रदान करता है। फाउंडेशन कोर्स के प्रतिभागियों को नेतृत्व, सिविल सेवक कौशल के साथ-साथ व्यक्तिगत कौशल और प्रशासन के लिए दृष्टिकोण का पाठ मिलता है।

विज्ञापन

इसका उद्देश्य प्रशासन को लोगों की जरूरतों के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाना है। साढ़े तीन महीने के इस पाठ्यक्रम के दौरान, बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वक्ता, विशेषज्ञ और प्रेरणादायक हस्तियां सार्वजनिक प्रशासकों के रूप में अपने दृष्टिकोण को आकार देने के लिए अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करते हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed