President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों से मिलने को रोका काफिला, खुशी से खिल उठे छात्रों के चेहरे
President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिवगिरी मठ जाते वक्त वरकला स्कूल के छात्रों से मुलाकात कर उन्हें चौंका दिया। काफिला रोककर उन्होंने बच्चों से बात की और स्कूल के बगीचे के फूल स्वीकार किए। बच्चों और शिक्षकों के लिए ये पल यादगार बन गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को एक ऐसा पल बनाया, जिसे वरकला मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे कभी नहीं भूल पाएंगे। राष्ट्रपति का काफिला अचानक रुका, और वे खुद गाड़ी से उतरकर बच्चों से मिलने चली गईं।
वह शिवगिरी मठ जा रही थीं, जहां उन्हें श्री नारायण गुरु के महा समाधि शताब्दी कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे खड़े छात्रों के एक समूह को देखा, जो उन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे थे।
On her way to Sivagiri Mutt, Varkala, Kerala, President Droupadi Murmu stopped to meet the children who were waiting to greet her with flowers. pic.twitter.com/1DvbS9BPRq
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 23, 2025
खुशी से खिल उठे बच्चे और शिक्षक
बच्चों और शिक्षकों को उम्मीद थी कि शायद राष्ट्रपति सिर्फ हाथ हिलाकर अभिवादन करेंगी, लेकिन जब वे मुस्कुराते हुए उनके पास पहुंचीं और उनसे बातें कीं, तो सबके चेहरे खुशी से खिल उठे। स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने यूनिफॉर्म में खड़े होकर उन्हें सलामी दी।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक छात्र कहता हुआ सुना जा सकता है कि उसने गाड़ी में राष्ट्रपति को देखा, और कुछ ही सेकंड में काफिला उनके सामने रुक गया। राष्ट्रपति मुर्मु बच्चों के पास गईं और स्कूल के बगीचे में उगाए गए गेंदे के फूल स्वीकार किए।
स्कूल के हेडमास्टर ने कहा, “ये हमारे और बच्चों के लिए अविस्मरणीय पल था। हमने कभी नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति खुद काफिले से उतरकर हमसे मिलेंगी।”
स्कूल स्टाफ सचिव लियोन्स ने बताया कि छात्रों को न केवल राष्ट्रपति, बल्कि राज्यपाल और मंत्रियों को भी देखने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति करीब पांच मिनट तक बच्चों के साथ रहीं।
उन्होंने कहा, “हम तो सिर्फ उम्मीद कर रहे थे कि वो कार से हाथ हिलाकर अभिवादन करेंगी, लेकिन उन्होंने खुद आकर बच्चों से बात की। ये हमारे लिए बेहद खास अनुभव रहा।”
कमेंट
कमेंट X