फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   President Murmu on Dadra and Nagar Haveli, and Daman and Diu visit; shared some moments with school children

Droupadi Murmu: तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, सिलवासा के झंडा चौक पर एक स्कूल में बच्चों से की मुलाकात

Wed, 13 Nov 2024 08:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 08:16 PM IST
सार

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, झंडा चौक, सिलवासा में बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने कविता सुनाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। 
 

विज्ञापन
President Murmu on Dadra and Nagar Haveli, and Daman and Diu visit; shared some moments with school children
Droupadi Murmu - फोटो : पीटीआई

विस्तार

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 से 14 नवंबर तक केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, झंडा चौक, सिलवासा के दौरे के दौरान कुछ हल्के-फुल्के पल साझा किए। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर पहुंचकर बच्चों से बातचीत की।

विज्ञापन


बच्चों ने कविता सुनाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। बच्चों ने राष्ट्रपति मुर्मू को लोकप्रिय कविता "मछली जल की रानी है" है सुनाई। राष्ट्रपति ने यहां बच्चों के कुछ खेलों, जैसे कैरम बोर्ड का भी आनंद लिया।

विज्ञापन
 

गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अपनी यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति दोपहर में दमन पहुंचीं और दमन हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शाम को उन्होंने दमन के जामपोरे इलाके में हाल ही में उद्घाटन किए गए पक्षीशाला का दौरा किया और दमन के वरकुंड इलाके में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) परिसर का भी दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed