Apprenticeship Mela: 200 जिलों में पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, 10वीं-12वीं पास के लिए हैं हजारों नौकरियां
Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela : केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) स्किल इंडिया मिशन के तहत 20 मार्च, 2023 को प्रधान मंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PMNAM 2023 Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela: केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) स्किल इंडिया मिशन के तहत 20 मार्च, 2023 को प्रधान मंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित कर रहा है।
एमएसडीई की ओर से स्थानीय युवाओं को प्रासंगिक अप्रेंटिसशिप रोजगार कम ट्रेनिंग के अवसर प्रदान करने के लिए कई स्थानीय व्यावसायियों और संगठनों को इस मेले का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों का प्रतिनिधित्व करेगा।
National Apprenticeship Mela: कौन हैं भाग लेने के योग्य?
नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर मेले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और मेले के निकटतम स्थान का पता लगा सकते हैं। वे उम्मीदवार जो कक्षा पांचवीं से 12वीं पास हैं या जिनके पास कौशल प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र हैं या आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक हैं या डिप्लोमा होल्डर हैं या ग्रेजुएट हैं, वे इस अप्रेंटिसशिप मेले में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन प्रतियां, सभी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की तीन प्रतियां, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और तीन पासपोर्ट आकार के फोटो संबंधित स्थानों पर ले जाने होंगे।
National Apprenticeship Mela: दस्तावेजों के साथ पहुंचे उम्मीदवार
उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप मेले की लोकेशन देखने के लिए मेला पोर्टल dgt.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं। जिन लोगों ने पहले ही नामांकन कर लिया है, उनसे सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया जाता है। इस मेले के माध्यम से, उम्मीदवार राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (NCVET) से मान्यता प्राप्त प्रमाणन भी प्राप्त करेंगे, प्रशिक्षण सत्रों के बाद उनकी रोजगार दर में सुधार होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार msde.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
National Apprenticeship Mela: डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) लॉन्चिंग
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि अप्रेंटिसशिप, शिक्षा से कामकाज की ओर अग्रसर होने के लिए सबसे अच्छा रास्ता है। PMNAM जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से, सरकार भारत में अप्रेंटिसशिप बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की लॉन्चिंग से आने वाले वर्षों में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग को और बढ़ावा मिलेगा। अप्रेंटिसशिप मेले पूरे देश में हर महीने के दूसरे सोमवार को आयोजित किए जाते हैं। इनमें, चयनित व्यक्तियों को नए स्किल प्राप्त करने के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार मासिक स्टाइपेन्ड भी मिलता है। सरकार अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के माध्यम से प्रति वर्ष 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का प्रयास कर रही है।
कमेंट
कमेंट X