फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PPC 2025: In the eighth and final episode, CBSE, IAS, and IIT toppers tell these tricks to relieve stress, rea

PPC: आठवें और अंतिम एपिसोड में सीबीएसई, यूपीएससी और आईआईटी के टॉपर्स, तनाव दूर करने के लिए बताई यह ट्रिक

Tue, 18 Feb 2025 11:07 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 18 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा का अंतिम और आठवां एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 11 बजे से शुरू है। इस खास एपिसोड में यूपीएससी, आईआईटी जेईई मेन/एडवांस्ड, सीएलएटी, सीबीएसई, एनडीए, आईसीएसई आदि मौजूद है।

विज्ञापन
PPC 2025: In the eighth and final episode, CBSE, IAS, and IIT toppers tell these tricks to relieve stress, rea
PPC 2025 Episod 8 - फोटो : mygovindia

विस्तार

PPC 2025 Episod 8: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद लोकप्रिय और चर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 2025 का आज आठवां एपिसोड है। इस एपिसोड में सीबीएसई (CBSE) राधिका सिंघल, आएससी (ISC) टॉपर शुचिस्मिता अधिकारी, एमबीबीएस (MBBS) टॉपर बी निष्ठा और आईटी दिल्ली (IIT Delhi)  के टॉपर आशीष कुमार वर्मा के साथ कई और मेहमान मौजूद है। इन टॉपर्स ने परीक्षा के दबाव को मैनेज करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए।  

विज्ञापन

 

आठवें एपिसोड के वाले मेहमान

  • राधिका सिंघल- सीबीएसई टॉपर 
  • शुचिस्मिता अधिकारी- आईएससी परीक्षा टॉपर 
  • बी निष्ठा: एमबीबीएस छात्र, मणिपुर विश्वविद्यालय
  • आशीष कुमार वर्मा- पीपीसी एंकर और आईआईटी दिल्ली छात्र
  • वविलाला चिद्विलास रेड्डी- आईआईटी-जेईई एडवांस एआईआर-1, 2023
  • जय कुमार बोहरा- सीएलएटी एआईआर-1, 2024
  • अरमानप्रीत सिंह- एनडीए एआईआर-1, 2024
  • इशिता किशोर- यूपीएससी एआईआर-1, 2022

इस खास एपिसोड में, एक पूर्व पीपीसी प्रतिभागी ने बताया कि किस प्रकार इस आयोजन ने उनकी तैयारी रणनीतियों को प्रभावित किया तथा उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान उन्हें किस प्रकार प्रेरित किया। 
विज्ञापन


टॉपर ने छात्रों से कहा कि उनका मुख्य ध्यान पढ़ाई पर होना चाहिए क्योंकि परीक्षाएं महज औपचारिकता हैं। सीबीएसई की एक अन्य टॉपर राधिका सिंघल ने छात्रों को पाठ्येतर गतिविधियों के महत्व के बारे में बताया और कहा कि इससे "आपका आत्मविश्वास बढ़ता है"। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में किन विषयों को करें कवर

आपको जिन चीजों से डर लगता है, वो है पाठ्यक्रम। आप बड़े पाठ्यक्रम को देखकर ही चिंतित हो जाते हैं कि हम इसे कैसे कवर करेंगे। यहां ये समझने की जरूरत है कि हमारे दिमाग में सभी जानकारी हासिल करना संभव नहीं है। 


इसलिए केवल उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करें जो परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। साथ ही, पिछले साल के प्रश्न पत्रों को संशोधित करें और विषयों को प्राथमिकता देना सीखें। 

 

डर को खुद पर न होने दें हावी

परीक्षा के बारे में सोचते हैं तो हम डर जाते हैं, लेकिन उस डर को अपने ऊपर हावी न होने दें बल्कि अपने डर पर विजय हासिल करें। हमें अपनी शक्ति पर ध्यान भरोसा करना चाहिए और अच्छी तैयारी के लिए अपनी कमजोरियों को नजरअंदाज करना चाहिए। 

इशिता किशोर कहती हैं कि, पीएम मोदी भी कहते हैं कि धोखा देना आसान है, इसलिए खुद के साथ ईमानदार रहें। इससे आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

 

परीक्षा पे चर्चा से मिलीं तीन सीख: आशीष कुमार 

परीक्षा पे चर्चा से मुझे तीन बड़ी चीजों की सीख मिलीं। पहली, अगर आप किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं या भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं, तो आपको हर दिन तीन चीजें करनी होंगी: पहली आध्यात्मिक जीत, दूसरी मानसिक जीत और तीसरी शारीरिक जीत। 

पूरी नींद है जरूरी

इशिता किशोर का कहना है कि परीक्षाएं हमारे जीवन का केवल एक हिस्सा हैं, हमारी पूरी जिंदगी नहीं। पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर भी जरूरी है। आप 7-8 घंटे पढ़ाई करें और 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। यह आपके लिए पॉजिटिव माहौल बनाने में मदद करेंगा

परीक्षा में किन बातों का रखें ख्याल? 

परीक्षा कि तैयारी को आशीष ने कहा कछ चीजों पर अपना ध्यान क्रेंद्रित करें। पहला कि बोर्ड कौन से प्रश्न पूछते हैं और दूसरा आप अपनी राइटिंग साफ रखें और स्पीड से लिखें।
 

पढ़ाई के बीच में ब्रेक जरूरी

आईआईटी दिल्ली के आशीष वर्मा ने कहा कि वे एक इंटरव्यू क्लास लेते हैं, जिसमें वे छात्रों को 25 मिनट तक पढ़ाई करने और फिर पांच मिनट का ब्रेक लेने की सलाह देते हैं। आशीष वर्मा कहते हैं कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे स्कोर पाने के लिए छात्रों को जितना संभव हो उतना लिखने और पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों को दोहराना चाहिए। 
 

टॉपर्स ने दिया पावर मंत्र 

आशीष कुमार वर्मा ने कहा, यदि आप जो हासिल करना चाहते हैं उसके लिए बलिदान न दें और आप जो हासिल करना चाहते हैं वह वह बलिदान बन जाएगा।

बी निष्ठा ने कहा, परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत+दृढ़ता+स्मार्ट वर्क+धैर्य जरूरी है। इसके अलावा, अभ्यास करते रहें और अपने आप में सुधार करें।

वहीं राधिका सिंघल ने कहा, आप पहले से खुद को इतना तैयार रखें की आपको बाद में तनाव महसूस न हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed