फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Postpone NEET PG 2023 Plea Rejected by Supreme Court, NEET PG 2023 to be Held on March 5

NEET PG 2023: पांच मार्च को ही होगी नीट पीजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

Mon, 27 Feb 2023 05:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

Supreme Court Rejected NEET PG 2023 Postponement Plea: सर्वोच्च न्यायालय ने NEET PG 2023 प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Postpone NEET PG 2023 Plea Rejected by Supreme Court, NEET PG 2023 to be Held on March 5
NEET PG 2023 - फोटो : NEET PG 2023

विस्तार

NEET PG 2023 Postponement Plea Rejected by Supreme Court: सर्वोच्च न्यायालय ने NEET PG 2023 प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ताओं ने पांच मार्च को होने वाली नीट पीजी 2023 को बाद की तारीख तक स्थगित करने की मांग की थी। उनका तर्क था कि परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि अगर नीट पीजी पांच मार्च को आयोजित की जाती है, तो काउंसलिंग 11 अगस्त के बाद ही शुरू हो सकती है, जो कि इंटर्नशिप की कट-ऑफ तारीख है।

विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि आमतौर पर इंटर्नशिप की समय सीमा और परीक्षा के बीच का अंतर कभी भी दो महीने से अधिक नहीं होता है। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि दूसरी विंडो के दौरान केवल 6,000 छात्रों ने आवेदन किया और बाकी 2.03 लाख आवेदकों ने पहली विंडो में फॉर्म जमा किए। स्थगन की मांग कुछ ही उम्मीदवार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 27 फरवरी, 2023 को NEET PG 2023 स्थगन याचिकाओं पर सुनवाई की और सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। पिछली सुनवाई के दौरान एनबीई यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि 2.09 लाख छात्रों ने नीट पीजी के लिए पंजीकरण कराया है और यदि परीक्षा स्थगित की जाती है, तो निकट भविष्य में परीक्षा आयोजित करने की तारीख उपलब्ध नहीं हो सकती है, क्योंकि एक के बाद एक कई परीक्षाएं निर्धारित रहती हैं।

उधर, याचिकाकर्ताओं ने कहा कि अगर नीट पीजी पांच मार्च को आयोजित की जाती है, तो भी काउंसलिंग 11 अगस्त के बाद ही शुरू हो सकती है, जो कि इंटर्नशिप की कट-ऑफ तारीख है। उम्मीदवार परीक्षा को कम से कम दो से तीन महीने तक टालने की मांग कर रहे थे।  
 

NEET PG 2023 एडमिट कार्ड

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नीट पीजी परीक्षा रविवार, पांच मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं, नीट पीजी 2023 के एडमिट कार्ड सोमवार, 27 फरवरी, 2023 को जारी किए जाने हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी प्रवेश पत्र nbe.edu.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

विज्ञापन

NEET PG 2023 इंटर्नशिप की समय-सीमा

नीट पीजी 2023 इंटर्नशिप की समय-सीमा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तीन बार बढ़ाई गई थी। मुख्य अधिसूचना बुलेटिन के अनुसार, इंटर्नशिप कट ऑफ 31 मार्च, 2023 थी। बाद में इसे बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दिया गया। हालांकि, बाद में परीक्षा को स्थगित करने की मांग और विरोध के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंटर्नशिप कट ऑफ की तारीख यानी पूरी करने की समय-सीमा 11 अगस्त, 2023 तक बढ़ा दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed