{"_id":"6816229fed25d54da70196f0","slug":"post-mortem-exam-conducted-as-police-continue-probe-into-nepalese-student-s-death-at-kiit-check-latest-update-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KIIT: केआईआईटी छात्रा मौत मामले में शव का हुआ पोस्टमार्टम, पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी; जांच जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
KIIT: केआईआईटी छात्रा मौत मामले में शव का हुआ पोस्टमार्टम, पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी; जांच जारी
Sat, 03 May 2025 07:35 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 03 May 2025 07:35 PM IST
सार
KIIT: केआईआईटी में 18 वर्षीय नेपाली छात्रा की मौत मामले में शनिवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों की एक टीम ने एम्स-भुवनेश्वर में शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
KIIT
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KIIT: कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर में बीते गुरुवार 18 वर्षीय नेपाली छात्रा की मौत हो गई। इस मामले में शनिवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता की सहमति के बाद एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों की एक टीम ने एम्स-भुवनेश्वर में शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि गुरुवार को दोपहर 3 बजे जब उन्होंने अपनी बेटी से बात की तो वह खुश थी, लेकिन रात 8 बजे उन्हें उसकी मौत की सूचना दी गई। पाल ने कहा कि छात्रा का अंतिम संस्कार पुरी के स्वर्गद्वार में किया जाएगा। उन्होंने कहा, "उसके माता-पिता शव को नेपाल नहीं ले जाएंगे।"
पुलिस ने बताया कि उन्होंने करीब 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें गर्ल्स हॉस्टल का स्टाफ भी शामिल है, जहां से गुरुवार शाम को उसका शव बरामद हुआ था। इन्फोसिटी पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रकाश चंद्र पाल ने बताया कि नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। पीड़िता की मौत की खबर मिलने के बाद उसके माता-पिता शुक्रवार रात यहां आए थे।
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने की जांच की मांग
पुलिस ने कहा कि वे मृतक लड़की के लैपटॉप और मोबाइल फोन की सामग्री की जांच कर रहे हैं। नेपाल सरकार ने घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फरवरी में केआईआईटी परिसर में एक अन्य नेपाली लड़की की मौत के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

कमेंट
कमेंट X