PM-USP Scheme: हिमाचल में केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू, मेधावी छात्रों को मिलेगा वित्तीय सहयोग
Scholarship Scheme: हिमाचल में केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, जिसके तहत मेधावी छात्रों को अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM-USP Scheme: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है। विभाग ने बताया है कि उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री यूनिवर्सिटी/कॉलेज छात्रवृत्ति योजना (PM-USP) शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए खुल गई है। इस योजना के तहत देश के कॉलेज और विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपनी उच्च शिक्षा बिना आर्थिक बाधाओं के जारी रख सकें।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना इच्छुक छात्र अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। विभाग ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 है।
कौन कर सकता है आवेदन?
सभी मेधावी छात्र जो 2025 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, वे छात्र जिन्होंने 2021, 2022, 2023 या 2024 में छात्रवृत्ति प्राप्त की है, वे अपने आवेदन का नवीनीकरण करने के लिए भी पात्र हैं। छात्र ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर नई छात्रवृत्ति या नवीनीकरण के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।
कट-ऑफ अंक
विभाग ने स्पष्ट किया कि विभिन्न श्रेणियों के शीर्ष 20% छात्रों के लिए कट-ऑफ अंक तय किए गए हैं, यानी किसे आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके लिए मार्च 2025 की परीक्षा के आधार पर कुछ अंक तय किए गए हैं। सामान्य/एससी श्रेणी के लिए 413/405 अंक, ओबीसी के लिए 412 अंक, एसटी के लिए 406 अंक और विकलांग छात्रों के लिए 392 अंक निर्धारित किए गए हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in पर लॉगिन करें।
- अब नई छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें या पहले से प्राप्त छात्रवृत्ति का नवीनीकरण करें।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सही ढंग से भरें।
- अंत में आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
कमेंट
कमेंट X