PM Modi: कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी, देश में बेरोजगारी दर सबसे निचले स्तर पर, खुद को करें अपग्रेड
PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेचर ऑफ जॉब की डिमांड बदल रही है। हमें उसके अनुरूप खुद को बदलते रहना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kaushal Deekshant Samaroh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल दीक्षांत समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ने जमीनी स्तर पर युवा साथियों को बहुत शक्ति दी है। इस योजना के तहत अब तक करीब 1.5 करोड़ युवाओं की ट्रेनिंग हो चुकी है। जिस तरह से भारत की अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है, युवाओं के लिए नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। एक हालिया सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि देश में रोजगार सृजन नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। देश में बेरोजगारी दर भी छह साल में सबसे निचले स्तर पर है।
करोड़ों युवाओं को गी गई ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करीब 4 दशक बाद हम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए हैं। हमने बड़ी संख्या में नए मेडिकल कॉलेज, IIT, IIM या ITI जैसे कौशल विकास संस्थान खोले हैं। करोड़ों युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ट्रेनिंग दी गई है।
#WATCH | Addressing the Kaushal Deekshant Samaroh, PM Narendra Modi says, "You also know that now is not the time when if you learn one job then you will be able to do it all your life. Upskilling and risking is the pattern which we all will have to follow. Demand is changing… pic.twitter.com/cQ7vwSIloL
— ANI (@ANI) October 12, 2023
अपने कौशल को अपग्रेड करते रहें
कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आप भी जानते हैं कि अब वह समय नहीं है जब आप एक काम सीख लेंगे तो जीवन भर वही कर पाएंगे। अपस्किलिंग और रिस्किंग वह पैटर्न है जो हम सभी को पालन करना होगा। इंडस्ट्री की मांग लगातार बदल रही है, और नौकरी की प्रकृति भी बदल रही है। इसलिए हमें अपने कौशल को अपग्रेड करते रहना होगा, उद्योग, अनुसंधान और कौशल विकास संस्थानों के लिए इसके अनुरूप होना बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले नौ वर्षों में, देश में लगभग पांच हजार नए आईटीआई बनाए गए हैं।
#WATCH | Addressing the Kaushal Deekshant Samaroh, PM Narendra Modi says, "...The way India's economy is expanding, new possibilities are developing for the youth...In a recent survey, it has been revealed that the employment generation has reached new heights in the country. The… pic.twitter.com/c8w53PYrhA
— ANI (@ANI) October 12, 2023
कौशल दीक्षांत समारोह को सराहा
कौशल दीक्षांत समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पूरे देश में कौशल विकास से जुड़े संस्थानों का ऐसा साझा कौशल दीक्षांत समारोह एक बहुत ही सराहनीय पहल है। ये आज के भारत की प्राथमिकताओं को भी दर्शाता है। हर देश के पास अलग-अलग तरह का सामर्थ्य होता है, जैसे प्राकृतिक संसाधन, खनिज संसाधन या लंबे समुद्र तट लेकिन इस सामर्थ्य को उपयोग में लाने के लिए जिस एक महत्वपूर्ण शक्ति की आवश्यकता होती है, वो है युवा शक्ति। ये युवा शक्ति जितनी सशक्त होती है, उतना ही देश का विकास होता है।
कमेंट
कमेंट X