फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi will visit Gujarat to launch projects worth Rs 4,500 crore in education sector

PM Modi Gujrat Visit: 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, 27 सितंबर को जाएंगे गुजरात

Fri, 22 Sep 2023 07:12 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 22 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा क्षेत्र से संबंधित 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए 27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे और आदिवासी बहुल छोटाउदेपुर जिले के बोडेली शहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will visit Gujarat to launch projects worth Rs 4,500 crore in education sector
जी-20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

विस्तार

PM Modi Gujrat Visit: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा क्षेत्र से संबंधित 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए 27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। वह आदिवासी बहुल छोटाउदेपुर जिले के बोडेली शहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा सचिव विनोद राव ने कहा, बोडेली में एक सभा को संबोधित करने से पहले, पीएम राज्य सरकार की 'मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' पहल के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

विनोद राव ने बताया कि स्कूल के बुनियादी ढांचे के उन्नयन, नए और स्मार्ट कक्षाओं के साथ-साथ कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के निर्माण के माध्यम से राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से पिछले साल अक्तूबर में अदालज में एक कार्यक्रम में पीएम द्वारा 'मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' लॉन्च किया गया था। राव ने बताया, "मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत, पीएम 27 सितंबर को बोडेली में 4,500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में राज्य भर में बनने वाले नए क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम और कंप्यूटर लैब शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राव ने कहा, इस अवसर पर प्रधानमंत्री राज्य में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित कई नई योजनाएं भी शुरू करेंगे, जिनमें स्वामी विवेकानंद ज्ञान शक्ति आवासीय विद्यालय, रक्षा शक्ति विद्यालय, मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु मेरिट छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट छात्रवृत्ति शामिल हैं।

विज्ञापन

मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परियोजना के तहत, राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी और सभी 35,133 सरकारी और 5,847 अनुदान प्राप्त स्कूलों को कवर करेगी। सरकार ने पहले कहा था कि ये धनराशि राज्य भर के 41,000 सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 50,000 नए क्लासरूम बनाने, 1.5 लाख स्मार्ट क्लासरूम, 20,000 नए कंप्यूटर लैब और 5,000 टिंकरिंग लैब बनाने पर खर्च की जाएगी। अनुमान है कि अगले पांच वर्षों में इस महत्वाकांक्षी परियोजना से लगभग एक करोड़ छात्रों को सीधे लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed