फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi Diet Tips: What He Eats, Daily Routine Advice for Students, Healthy Habits Shared in Pariksha Pe Charc

Pariksha Pe Charcha: क्या है पीएम मोदी की डाइट? बच्चों को दी अपनी दिनचर्या में ये आदतें शामिल करने की सलाह

Mon, 09 Feb 2026 11:53 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 11:53 AM IST
सार

PM Modi Diet: पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 में छात्रों से अपनी डाइट और दिनचर्या को लेकर अनुभव साझा किए। उन्होंने संतुलित भोजन, अच्छी नींद, सूर्योदय देखने और शरीर को प्राथमिकता देने की सलाह दी, ताकि पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहे।
 

विज्ञापन
PM Modi Diet Tips: What He Eats, Daily Routine Advice for Students, Healthy Habits Shared in Pariksha Pe Charc
परीक्षा पे चर्चा के दौरान विद्यार्थी ने पीएम मोदी की डाइट के बारे में पूछा - फोटो : YT (@Narendra Modi)

विस्तार

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा 2026' में इस बार छात्रों ने पढ़ाई और तनाव के साथ-साथ उनकी लाइफस्टाइल और खान-पान को लेकर भी सवाल किए। एक छात्र ने जब पीएम मोदी से उनकी डाइट के बारे में पूछा तो उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।

विज्ञापन

तय डाइट से ज्यादा जरूरी सही सोच

पीएम मोदी ने कहा कि उनके जीवन में लंबे समय तक कोई तय डाइट सिस्टम नहीं रहा। अलग-अलग जगहों की यात्राओं के दौरान जो भोजन उपलब्ध होता था, वही खा लेते थे। कई बार खुद खाना भी बनाना पड़ता था और खिचड़ी जैसे साधारण भोजन से ही काम चलाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि भोजन को दवा की तरह समझकर लेना चाहिए और जरूरत के हिसाब से संतुलन बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की बच्चों के माता-पिता से खास अपील, जानें क्या कहा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट भरकर या मन भरकर?

प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि हर व्यक्ति को यह तय करना चाहिए कि वह पेट भरकर खाना चाहता है या सिर्फ स्वाद के लिए। ज्यादा खाने की आदत से बचने और शरीर की जरूरत के अनुसार भोजन लेने पर उन्होंने जोर दिया। उनका कहना था कि खान-पान में अनुशासन रखने से शरीर और दिमाग दोनों बेहतर तरीके से काम करते हैं।


यह भी पढ़ें: तकनीक का इस्तेमाल बच्चों को कैसे करना चाहिए, जानें एआई को लेकर पीएम मोदी क्या बोले
 
विज्ञापन

दिनचर्या में शामिल करें अच्छी आदतें

पीएम मोदी ने स्वस्थ जीवन के लिए कुछ सरल आदतें अपनाने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठना, सूर्योदय देखना और गहरी सांस लेने की आदत शरीर को ऊर्जा देती है। उनके अनुसार, कई लोग अपने शरीर को सबसे आखिरी प्राथमिकता देते हैं, जबकि अच्छी सेहत पढ़ाई और जीवन दोनों के लिए जरूरी है।


यह भी पढ़ें: परीक्षा पे चर्चा का दूसरा सत्र, जानें पीएम मोदी ने दिए क्या गुरुमंत्र
 

छात्रों के लिए क्या है संदेश

इस सत्र के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपनी दिनचर्या, खान-पान और नींद का भी ध्यान रखें। नियमित और संतुलित जीवनशैली अपनाने से तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने छात्रों को छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed