फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi asks states to study Gujarats Vidya Samiksha Kendra for big changes in education

Vidya Samiksha Kendra: पीएम मोदी बोले- शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकता है विद्या समीक्षा केंद्र, फॉलो करने का दिया सुझाव

Tue, 19 Apr 2022 04:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 04:19 PM IST
सार

Vidya Samiksha Kendra: प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों को भी इस विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा करने और इसके मॉडल का अनुसरण करने की सलाह दी है। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात का विद्या समीक्षा केंद्र देश में शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकता है। 

विज्ञापन
PM Modi asks states to study Gujarats Vidya Samiksha Kendra for big changes in education
पीएम मोदी का गुजरात दौरा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन बायो गैस सीएनजी प्लांट के लोकार्पण के मौके पर विद्या समीक्षा केंद्र की जमकर प्रशंसा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों को भी इस विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा करने और इसके मॉडल का अनुसरण करने की सलाह दी है। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात का विद्या समीक्षा केंद्र देश में शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकता है।  

विज्ञापन

बड़ी टेक्नोलॉजी का उपयोग दुनिया के लिए अजूबा

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात आज सफलता और विकास की जिस ऊंचाई पर है, वह हर गुजराती को गर्व से भर देता है। उन्होंने कहा कि मैंने इसका अनुभव गांधीनगर के विद्या समीक्षा केंद्र में भी किया। गुजरात के बच्चों के भविष्य को, हमारी आने वाली पीढ़ियों को संवारने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र एक बहुत ताकत बन रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकारी प्राथमिक शाला के लिए इतनी बड़ी टेक्नोलॉजी का उपयोग दुनिया के लिए एक अजूबा है। उन्होंने कहा कि मैं इस सेक्टर से पहले से जुड़ा रहा हूं, लेकिन कल मैं विशेष तौर पर गांधीनगर में इसे देखने गया था।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की अपील : विद्या समीक्षा केंद्र जरूर करें दौरा 

पीएम मोदी ने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र पूरे गुजरात के 54 हजार से ज्यादा स्कूल, साढ़े चार लाख से ज्यादा शिक्षकों और डेढ़ करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों की जीती जागती ऊर्जा का केंद्र बन गया है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में विद्या समीक्षा केंद्र बड़े परिवर्तन ला सकता है। मैं भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों से भी कहूंगा कि विद्या समीक्षा केंद्र अवश्य अध्ययन करें। उन्होंने अपील की कि विभिन्न राज्यों के संबंधित मंत्रालय भी गांधी नगर आएं, इसकी व्यवस्था का अध्ययन करें। पीएम ने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र जैसा आधुनिक व्यवस्था का लाभ देश के जितने ज्यादा बच्चों को मिलेगा, उतना ही भारत का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। 

 

विज्ञापन

स्कूल कमांड और कंट्रोल सेंटर का किया था उद्घाटन 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान सोमवार को उन्होंने गांधीनगर में स्कूल कमांड और कंट्रोल सेंटर का दौरा किया। उन्होंने यहां पर विद्या समीक्षा केंद्र में प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने स्कूल कमांड और कंट्रोल सेंटर का भी उद्घाटन भी किया। यह सेंटर 500 करोड़ से अधिक डेटा सेट को एकत्र करता है। इसके माध्यम से छात्रों के समग्र विकास के लिए बिग डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग किया जाता है। कमांड और कंट्रोल सेंटर छात्रों और शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति को ट्रैक करता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed