फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi announced Students of Indo-Pacific region will get 50 Quad scholarships worth Rs 4 crore

Scholarship: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के छात्रों को चार करोड़ रुपये की दी जाएगी छात्रवृत्ति, पीएम मोदी ने की घोषणा

Sun, 22 Sep 2024 05:54 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 22 Sep 2024 05:54 PM IST
सार

Scholarship: पीएम मोदी ने डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन के बाद घोषणा करते हुए बताया कि भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के छात्रों भारतीय मूल्य 4 करोड़ रुपये की 50 क्वाड स्कॉलरशिप प्रदान करेगा। इसकी पात्रता आदि नीचे खबर में बताई गई है।

विज्ञापन
PM Modi announced Students of Indo-Pacific region will get 50 Quad scholarships worth Rs 4 crore
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Scholarship: भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के छात्रों छात्रवृत्ति देने की पहल की है। पीएम मोदी ने विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन में भागीदारी के बाद इसकी घोषणा की। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने भाग लिया था। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ओर से 500,000 डॉलर (करीब 4,17,40,225 रुपये) मूल्य की पचास क्वाड छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। ये छात्रवृत्तियां भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित तकनीकी संस्थान में 4 वर्षीय स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रम करने वाले छात्रों की सहायता के लिए दी जाएगी।

विज्ञापन

 

लाभ
प्रत्येक क्वाड फेलो को शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने के लिए $40,000 (33,39,218 रुपये) का एकमुश्त वित्तीय अनुदान दिया जाएगा। इसके विस्तृत पात्रता मानदंड अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। जल्द वे भी जारी किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है क्वाड फेलो?

बता दें कि इस फेलोशिप का प्रबंधन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (IIE) करेगा। आईआईई, जो एक वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन है। यह 2024 से शुरू होने वाली यह फेलोशिप संयुक्त राज्य अमेरिका में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) का अध्ययन करने के लिए मास्टर और डॉक्टरेट छात्रों को भी प्रायोजित करेगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार: "फेलोशिप विज्ञान और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का एक नेटवर्क विकसित करती है जो निजी, सार्वजनिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में, अपने स्वयं के देशों में और क्वाड देशों के बीच नवाचार और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम हर देश के शीर्ष वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और राजनेताओं के साथ प्रोग्रामिंग और नेटवर्किंग अवसरों के माध्यम से एक दूसरे के समाजों और संस्कृतियों के बारे में क्वाड फेलो के बीच मूलभूत समझ का निर्माण करता है।"

विज्ञापन

परास्नातक और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता

  1. उम्र: आवेदन के समय अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  2. नागरिकता: आवेदकों को क्वाड देशों में से किसी एक- ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान, या संयुक्त राज्य अमेरिका - या दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में से किसी एक का नागरिक या कानूनी स्थायी निवासी होना चाहिए।
  3. शिक्षा: छात्रों ने स्नातक की डिग्री पूरी कर ली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed