फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   piyush goyal said that double degree will help india and austrailian strudents

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौता: पीयूष गोयल बोले - भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई विवि में सहयोग बढ़ाएगी दोहरी डिग्री

Thu, 07 Apr 2022 12:06 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि दोनों देशों में एक-दूसरे की शैक्षिक योग्यता को मान्यता होगी। हम संयुक्त डिग्री देने पर भी विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
piyush goyal said that double degree will help india and austrailian strudents
पीयूष गोयल। - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की तीन दिन की यात्रा पर गए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते के तहत दोहरी डिग्री कार्यक्रम से दोनों देशों के विश्वविद्यालयों में सहयोग बढ़ेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा भारतीय विद्यार्थियों को स्तरीय शिक्षा का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों देशों में एक-दूसरे की शैक्षिक योग्यता को मान्यता होगी। हम संयुक्त डिग्री देने पर भी विचार कर रहे हैं। भारत में आईआईटी और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया या भारत और ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल कॉलेजों की डिग्री संयुक्त हो सकती है। इससे दोनों देशों के विद्यार्थियों को ज्यादा एक्सपोजर, अनुभव, नया कौशल, नया ज्ञान पाने का मौका मिलेगा। ड्यूल डिग्री के कारण लागत भी काफी कम, लगभग आधी हो जाएगी। इससे दोनों को एक-दूसरे की डिग्रियों और कोर्स सामग्री को मान्यता देने में मदद मिलेगी। ड्यूल डिग्री कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दो साल ऑस्ट्रेलिया और दो साल भारत में पढ़ने की इजाजत होगी। इस संबंध में नियमों पर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री डान तेहन ने कहा कि यह कार्यक्रम दोनों देशों के लिए शानदार है। आप भारतीय विद्यार्थी हैं या ऑस्ट्रेलियाई, अपनी डिग्री के एक-दो साल दोनों में से किसी भी देश में कर सकते हैं। इससे विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग भी बढ़ेगा। यह समझौते का विशेष भाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग प्रशिक्षक जा सकेंगे ऑस्ट्रेलिया
तेहन ने कहा कि दोनों देशों ने ऑस्ट्रेलिया में योग को बढ़ावा देने पर भी बातचीत की है। अब भारत से योग प्रशिक्षक ऑस्ट्रेलिया आ सकते हैं। हम उनका स्वागत करेंगे, क्योंकि योग से मिलने वाले चिकित्सीय लाभ शानदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed