फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pharmacy Commission will form on like NMC Central Health Ministry planning

Education: एनएमसी की तर्ज पर बनेगा फार्मेसी आयोग, हर कॉलेज की होगी रेटिंग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल

Tue, 21 Nov 2023 06:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 21 Nov 2023 06:36 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने फार्मेसी अधिनियम 1948 और मौजूदा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) को भंग कर आयोग के गठन का फैसला किया है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में होगा। इससे पहले, 2019 में सरकार ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भंग कर एनएमसी का गठन किया गया था।

विज्ञापन
Pharmacy Commission will form on like NMC Central Health Ministry planning
मनसुख मंडाविया - फोटो : ट्विटर/मनसुख मंडाविया

विस्तार

मेडिकल कॉलेजों के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) की तर्ज पर फार्मेसी कॉलेजों के लिए भी अलग से आयोग होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक 2023 का मसौदा जारी कर इस पर जनता से सुझाव मांगे हैं। इस विधेयक के अनुसार सभी फार्मेसी कॉलेजों की रेटिंग की जाएगी। राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग के तहत एक मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड भी होगा, जिसकी मान्यता के बाद ही नए कॉलेज की स्थापना हो सकेगी।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने फार्मेसी अधिनियम 1948 और मौजूदा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) को भंग कर आयोग के गठन का फैसला किया है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में होगा। इससे पहले, 2019 में सरकार ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भंग कर एनएमसी का गठन किया गया था। इसी साल, अगस्त में राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक-2023 व राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक-2023 भी संसद में पास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed