फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Periyar University Exam Controversy Caste-Related Question in PU Salem Examination stokes row, VC orders probe

PU Exam Controversy: पेरियार विवि की परीक्षा में जाति आधारित सवाल पूछने पर विवाद, कुलपति ने दिए जांच के आदेश

Fri, 15 Jul 2022 10:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 10:23 PM IST
सार

Periyar University Exam Controversy: पेरियार विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों एमए यानी मास्टर ऑफ आर्ट्स के प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
Periyar University Exam Controversy Caste-Related Question in PU Salem Examination stokes row, VC orders probe
पेरियार विश्वविद्यालय - फोटो : Periyar University

विस्तार

Periyar University Exam Controversy: तमिलनाडु के सलेम स्थित पेरियार विश्वविद्यालय की परीक्षा विवादों में फंस गई है। पेरियार विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों एमए यानी मास्टर ऑफ आर्ट्स के प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

इस परीक्षा के दौरान गुरुवार एक प्रथम वर्ष सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में जाति से संबंधित प्रश्न पूछे जाने के बाद मामला गरमा गया है। इसे लेकर चहुंओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आने के बाद पेरियार विश्वविद्यालय के कुलपति आर जगन्नाथन ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Image
विज्ञापन

तमिलनाडु का स्वतंत्रता आंदोलन विषय का था पेपर

दरअसल, गुरुवार, 14 जुलाई को आयोजित प्रथम वर्ष की परीक्षा में चार जाति विकल्पों के साथ "निम्न जाति कौन सी है जो तमिलनाडु से संबंधित है?" प्रश्न पूछे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। यह प्रश्न एमए इतिहास प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) के छात्रों से पूछा गया था, जो ''तमिलनाडु का स्वतंत्रता आंदोलन : 1800 से 1947 तक'' विषय की अपनी परीक्षा दे रहे थे। हालांकि, कुलपति जगन्नाथन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। 
 

कुलपति बोले- हमने तैयार नहीं किया प्रश्न पत्र 

इस मुद्दे पर बोलते हुए, पेरियार विश्वविद्यालय के कुलपति आर जगन्नाथन ने कहा कि उन्हें पेपर के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। प्रश्न पत्र एक अन्य विश्वविद्यालय ने तैयार किया था। कुलपति ने कहा कि परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र पेरियार विश्वविद्यालय द्वारा तैयार नहीं किए जाते हैं। अन्य विश्वविद्यालय और कॉलेज के व्याख्याताओं ने प्रश्न पत्र तैयार किया था।

हम परीक्षा से पहले प्रश्न- पत्र नहीं पढ़ते

वाइस चांसलर ने कहा कि आमतौर पर, प्रश्न पत्र लीक से बचाने के लिए, हम परीक्षा से पहले प्रश्न- पत्र नहीं पढ़ते हैं। विवादास्पद प्रश्न के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं मिली। हम इसकी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि हम परीक्षा नियंत्रक से रिपोर्ट मांग रहे हैं जिन्होंने प्रश्न पत्र सेट किया था। फिलहाल, हम दोबारा परीक्षा आयोजित करने पर विचार नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed